{"_id":"5d6e93838ebc3e016025e645","slug":"notification-to-increase-free-travel-allowance-of-ministers-issued-mla-rakesh-singha-said-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों का मुफ्त यात्रा भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी, विधायक राकेश सिंघा ने कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों का मुफ्त यात्रा भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी, विधायक राकेश सिंघा ने कही बड़ी बात
Tue, 03 Sep 2019 09:53 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Sep 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
माकपा विधायक राकेश सिंघा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रियों का मुफ्त यात्रा भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। मंत्रियों के वेतन और भत्ता (हिमाचल प्रदेश) संशोधन विधेयक 2019 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में पेश किया था। इसे प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचित कर दिया है। इसे मंगलवार को जनता को सूचना देने के लिए राजपत्र में प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन
मुफ्त यात्रा भत्ते की बढ़ी हुई धनराशि लूंगा ही नहीं : सिंघा
माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि वह मुफ्त यात्रा भत्ते की बढ़ी हुई धनराशि को लेेंगे ही नहीं। जब यह विवाद उठ ही गया है तो वह यह बात साफ करना चाहते हैं। जबसे वह विधायक बने हैं, तबसे लेकर उन्होंने नाममात्र का ही भत्ता लिया है। अपनी विधायकी के इस कार्यकाल में तो उन्होंने शून्य भत्ता लिया है। आगे का बढ़ा हुआ भत्ता वह लेंगे ही नहीं। उन्होंने कहा कि दो बातें नहीं हो सकतीं कि एक तो आप इसे बढ़ा भी दो और उसके बाद इसे ले भी लो।
विज्ञापन