{"_id":"621cd879a19b441e1b27221e","slug":"notification-issued-to-increase-npa-of-doctors-522-clerks-and-junior-assistants-will-be-promoted-in-the-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सरकार: डॉक्टरों का एनपीए बढ़ाने की अधिसूचना जारी, सचिवालय में क्लर्क और कनिष्ठ सहायक होंगे पदोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सरकार: डॉक्टरों का एनपीए बढ़ाने की अधिसूचना जारी, सचिवालय में क्लर्क और कनिष्ठ सहायक होंगे पदोन्नत
Mon, 28 Feb 2022 09:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:07 PM IST
सार
एसोसिएशन महासचिव पुष्पेंद्र वर्मा ने वेतन की सीलिंग बढ़ाने पर सरकार का आभार जताया है। डॉक्टरों को यह व्यवस्था 1 जनवरी 2022 से लागू होगी। वहीं, राज्य सचिवालय में कार्यरत 522 क्लर्क और कनिष्ठ सहायक सात वर्ष की नियमित सेवा के बाद वरिष्ठ सहायक बन सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार लोगो(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने एमबीबीएस, आयुष और पशु चिकित्सकों का नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) बढ़ा दिया है। इसे 2 लाख 18 हजार 600 लाख से बढ़ाकर 2 लाख 24 हजार 100 रुपये किया गया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। एसोसिएशन महासचिव पुष्पेंद्र वर्मा ने वेतन की सीलिंग बढ़ाने पर सरकार का आभार जताया है। डॉक्टरों को यह व्यवस्था 1 जनवरी 2022 से लागू होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हुई वार्ता में 4-9-14, चिकित्सकों का विशेषज्ञ भत्ता बढ़ाने, मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे डॉक्टरों के लिए एकेडमिक भत्ते पर भी सहमति बनी है। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। यह अपनी सिफारिशें आठ सप्ताह में पेश करेगी। हिमाचल के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर पेन डाउन हड़ताल पर थे। 15 दिन हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कुछ मांगें मौके पर ही मानी गईं, जबकि अन्य के लिए कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
वहीं, राज्य सचिवालय में कार्यरत 522 क्लर्क और कनिष्ठ सहायक सात वर्ष की नियमित सेवा के बाद वरिष्ठ सहायक बन सकेंगे। सचिवालय प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस बाबत राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य लोकसेवा आयोग से परामर्श लेने के बाद विभाग ने नियमों को अधिसूचित किया है। क्लास थ्री के यह कर्मचारी बीते लंबे समय से भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को अधिसूचित करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सात बीएमओ बने सीएमओ
वहीं, प्रदेश सरकार ने सोमवार को बीएमओ और सीएमओ की पदोन्नति दी है। बीएमओ डॉ. कपिल शर्मा को सीएमओ चंबा बनाया है। वहीं डॉ. सुनील कुमार गौतम को पदोन्नत कर सीएमओ सिरमौर, सुनील कुमार शर्मा को एमएस एमएससी रामपुर, डॉ. सुशील कुमार को एमएस सीएच नूरपुर, प्रवीण को सीएमओ बिलासपुर, संजीव कुमार वर्मा को सीएमओ किन्नौर और बीएमओ डॉ. पन्ना लाल वर्मा को जिला मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एमएस के पद पर तैनाती दी है। वहीं बीएमओ के पद पर तैनात डॉ. नीरज गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, अशोक कौशल, दोरजे, रोशन लाल और अजय पाठक को पदोन्नत कर उप निदेशक के पद पर पदोन्नति दी है।