फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Notice to five hundred, if water bill is not paid within 15 days then connection will be cut

Shimla News: पांच सौ को नोटिस, 15 दिन में पानी का बिल न देने पर कटेंगे कनेक्शन

Mon, 15 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Notice to five hundred, if water bill is not paid within 15 days then connection will be cut
एक लाख से ज्यादा बिल वाले उपभोक्ताओं को आखिरी नोटिस, डिफाल्टरों में ज्यादातर होटल और सरकारी महकमे
विज्ञापन

3000 अन्य डिफाल्टरों की तैयार हो रही सूची
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पानी के बिल न चुकाने वाले 500 पेयजल उपभोक्ताओं को कंपनी ने आखिरी नोटिस थमा दिया है। 15 दिन के भीतर पानी बिल का भुगतान न करने पर कंपनी इनका पेयजल कनेक्शन काट देगी। यह वह उपभोक्ता हैं जिनकी बिल राशि एक लाख रुपये से ज्यादा पहुंच चुकी है।

इनमें ज्यादातर शहर के नामी होटल, निजी संस्थान, सरकारी महकमे और कई व्यावसायिक उपभोक्ता शामिल हैं। पेयजल कंपनी के अनुसार हर जोन के कनिष्ठ अभियंताओं को ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं जिनकी 15 दिन की अवधि पूरी होने जा रही है। इनके कनेक्शन काटने की प्रक्रिया अब शुरू कर दी जाएगी। कंपनी के अनुसार शिमला शहर में करीब 3500 उपभोक्ता ऐसे हैं जो लंबे समय से पानी के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। नियमानुसार कनेक्शन काटने से पहले तीन बार नोटिस जारी किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

कंपनी ने पिछले महीने इन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की थी। अब तक ज्यादातर को दो बार नोटिस जारी हो चुके हैं। अब अंतिम नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सबसे पहले एक लाख रुपये से अधिक बिल राशि वाले 500 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। इन्हें 15 दिन के भीतर कैश या किस्तों में बिल भुगतान करने को कहा है। ऐसा न करने पर इनके कनेक्शन भी काटने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिवाली से पहले बाकी तीन हजार पर भी कार्रवाई
कंपनी के अनुसार बाकी बचे 3000 उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। दिवाली से पहले इन सभी को अंतिम नोटिस जारी हो जाएंगे। साथ ही बिल जमा न करने पर कार्रवाई भी की जाएगी। इन उपभोक्ताओं की बिल राशि दस हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक है। पेयजल कंपनी के एजीएम विनोद नेगी ने कहा कि 500 उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी कर दिए हैं। 15 दिन में बिल जमा न करने पर इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।



अभी तीसरे दिन ही मिलेगा पानी
शहर में इस हफ्ते लोगों को तीसरे दिन ही पानी मिलेगा। गुम्मा पेयजल परियोजना सोमवार को गाद और बिजली कट के चलते प्रभावित रही। इससे शहर को कम पानी मिला है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि शाम के समय इस परियोजना को पूरी क्षमता पर चलाया जा रहा है। शहर को सभी परियोजनाओं से रोजाना 40 एमएलडी से ज्यादा पानी मिल रहा है। कंपनी ने पहले हफ्ते में पांच दिन पानी देने की तैयारी की थी लेकिन सोमवार को गुम्मा से आपूर्ति बाधित रहने के बाद फिलहाल एक दिन छोड़कर यानि तीसरे दिन ही शहर में पानी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article