फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   notice to doctors in himachal pradesh doctors deposits bond money

चार डॉक्टरों ने जमा कराई बांड मनी, 12 को जारी किए नोटिस

Sun, 22 Dec 2019 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
notice to doctors in himachal pradesh doctors deposits bond money
सांकेतिक तस्वीर

बांड तोड़कर बाहरी राज्यों में सेवाएं दे रहे चार डॉक्टरों ने सरकार के पास पैसा जमा करवा दिया है। तीन और डॉक्टरों ने वापस आने और हिमाचल में नौकरी करने की हामी भरी है। नियम तोड़कर बाहरी राज्यों में सेवाएं देने गए डॉक्टरों के खिलाफ जब से सरकार ने कार्रवाई की है, तब से डॉक्टर वापस लौटने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


उधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य पीसी धीमान ने कहा कि 15 डॉक्टरों को नौकरी से बर्खास्त किया गया है, जबकि 1 दर्जन डॉक्टरों को नोटिस जारी किए हैं। अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डॉक्टर के स्पेशलिस्ट बनने में 15-20 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च आता है। एमबीबीएस के बाद पीजी करने वाले डॉक्टरों पर लाखों रुपये की राशि खर्च की जाती है। सरकार का मानना है कि डॉक्टरों पर लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन जब सेवाएं देने की बारी आती है तो कई चिकित्सक हिमाचल में सेवाएं देने की बजाय दूसरे राज्यों में सेवाएं देना पसंद करते हैं। इसका कारण दूसरे राज्यों में ज्यादा पैसा मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए भरवाया जाता बांड
पीजी करने के बाद जब डॉक्टर एमडी और एमसीएच करते हैं तो उन्हें शपथपत्र में बांड मनी भरनी होती है। अगर कोई डॉक्टर बाहर जाना चाहता है तो उनसे यह पैसा रिकवर किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed