फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Notice to 282 private colleges of Himachal for not implementing disaster management plan

Himachal: आपदा प्रबंधन योजना लागू नहीं करने पर हिमाचल के 282 निजी कॉलेजों को नोटिस

Sat, 08 Jul 2023 11:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jul 2023 11:22 AM IST
सार

 राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने इस माह के अंत तक सभी कॉलेजों से इस बाबत जवाब मांगा है। कॉलेज प्रबंधनों पर आपदा प्रबंधन एक्ट-2005 का पालन नहीं करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Notice to 282 private colleges of Himachal for not implementing disaster management plan
राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपदा प्रबंधन योजना लागू नहीं करने पर हिमाचल प्रदेश के 282 निजी कॉलेजों को नोटिस जारी किए गए हैं। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने इस माह के अंत तक सभी कॉलेजों से इस बाबत जवाब मांगा है। कॉलेज प्रबंधनों पर आपदा प्रबंधन एक्ट-2005 का पालन नहीं करने का आरोप है। विनियामक आयोग ने शिक्षण संस्थानों के भवनों को सुरक्षित करने और नोडल अधिकारी की नियुक्ति को लेकर भी जानकारी मांगी है। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि आपदा प्रबंधन योजना को लागू नहीं किया जाना गंभीर मामला है। निजी कॉलेजों से इस बाबत जवाब मांगा गया है। इस मामले में कोताही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में निजी क्षेत्र में खोले गए डिग्री, बीएड, फार्मेसी, नर्सिंग, मेडिकल, डेंटल और इंजीनियरिंग कॉलेजों से अभी तक आपदा प्रबंधन योजना को लागू नहीं करने का कारण पूछा गया है।

विज्ञापन


सभी कॉलेज प्रबंधनों को नोटिस जारी कर इस योजना को लागू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं। निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों सहित शिक्षकों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्रावधान करना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद अधिकांश संस्थानों में नियमों की अनदेखी की जा रही है। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के निजी शिक्षण संस्थानों में क्या भवनों का निर्माण तय मानकों के तहत किया गया है। आपदा की स्थिति से निपटने के लिए क्या बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा उपकरणों की स्थिति कैसी है। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति क्या नियमों के तहत हुई है या नहीं। इस बाबत जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed