{"_id":"60f5a85e9dbabf5fab350d7f","slug":"not-worried-about-govt-schools-education-officers-engaged-in-getting-admission-in-private-memorial-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों की चिंता नहीं, निजी मेमोरियल स्कूल में दाखिले करवाने में जुटे शिक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों की चिंता नहीं, निजी मेमोरियल स्कूल में दाखिले करवाने में जुटे शिक्षा अधिकारी
Tue, 20 Jul 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Jul 2021 05:00 AM IST
सार
अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से किन्नौर जिले के सांगला, पूह, लाहौल-स्पीति जिले के केलांग, काजा, चंबा जिले के होली, भरमौर, किलाड़, शिमला जिले के चिड़गांव, डोडरा क्वार और सिरमौर जिले के शिलाई स्कूल प्रिंसिपल को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में घटती विद्यार्थियों की संख्या से बेखबर उच्च शिक्षा निदेशालय के अधिकारी निजी मेमोरियल स्कूल में दाखिले करवाने में दिलचस्पी ले रहे हैं। सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जिला मंडी के धर्मपुर स्थित एक मेमोरियल स्कूल में नौवीं-10वीं के दाखिलों की प्रवेश परीक्षा की जानकारी अपलोड की गई है। जनजातीय जिलों के 10 स्कूल प्रिंसिपलों को पत्र भेजा गया है। पत्र के साथ एक फाउंडेशन का पत्र भी संलग्न किया है। इसमें प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
जनजातीय जिलों के विद्यार्थियों के लिए यह प्रवेश परीक्षा 25 जुलाई को होनी है। प्रदेश के सामान्य क्षेत्र के विद्यार्थियों की परीक्षा चार अप्रैल को हो चुकी है। अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से किन्नौर जिले के सांगला, पूह, लाहौल-स्पीति जिले के केलांग, काजा, चंबा जिले के होली, भरमौर, किलाड़, शिमला जिले के चिड़गांव, डोडरा क्वार और सिरमौर जिले के शिलाई स्कूल प्रिंसिपल को पत्र जारी किया है। कहा है कि कोविड से बचाव के सभी नियमों का पालन करते हुए इस परीक्षा के आयोजन में सहयोग किया जाए। उधर, पत्र के साथ संलग्न एक अन्य पत्र में फाउंडेशन की ओर से बताया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2015-16 से मेमोरियल स्कूल में नौवीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों का पहला बैच बैठाया गया था।
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर इस स्कूल में दाखिला दिया जाता है। विभाग का इसके लिए आभार भी जताया है। फाउंडेशन ने बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए नौवीं और 10वीं कक्षा में 35-35 बच्चों को दाखिले दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से इस तरह का पत्र जारी करना कई सवाल खड़े कर रहा है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार कम हो रही है। ऐसी स्थिति में बच्चों को सरकारी स्कूलों से जोड़े रखने की जगह निदेशालय खुद उन्हें स्कूलों में दाखिले लेने की सलाह दे रहा है। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने कहा कि निदेशालय ने सिर्फ कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करने का स्कूलों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन