Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Not a single gardener got his stone fruit insured

Shimla News: एक भी बागवान ने नहीं कराया स्टोन फ्रूट का बीमा

Wed, 18 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Not a single gardener got his stone fruit insured
कमलेंद्र परिहार, कुमारसेन, बागबान
हर साल करोड़ों में होता है फलों का कारोबार, बागवानों को बीमा योजना की जानकारी नहीं
विज्ञापन

लोगों तक जानकारी नहीं पहुंचा पाया विभाग
भारती शर्मा
शिमला। जिला शिमला में एक भी बागवान ने स्टोन फ्रूट (गुठलीदार फल) का बीमा नहीं करवाया है। अधिकतर बागवानों को अभी तक इस योजना की जानकारी ही नहीं। हैरत है कि प्रदेश सरकार ढाई साल में यह जानकारी बागवानों तक नहीं पहुंचा पाई है।
जिला शिमला में स्टोन फ्रूट की लाखों पेटियों का कारोबार होता है। मौसम की बेरुखी से करोड़ों रुपये का नुकसान भी होता है लेकिन बागवानों को इस नुकसान का कोई मुआवजा नहीं मिल पा रहा। वर्ष
विज्ञापन

2024 में प्रदेश सरकार ने स्टोन फ्रूट को भी मौसम आधारित बीमा फसलों में शामिल कर लिया था। इसमें जिला शिमला में प्लम और आड़ू शामिल किए हैं। बीते साल भी एक भी बागवान ने इसका बीमा नहीं करवाया था और इस वर्ष भी पूरे शिमला जिले में स्टोन फ्रूट का एक भी बीमा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लम और आड़ू का प्रति पौधा 37.50 रुपये प्रीमियम निर्धारित किया है। नुकसान होने पर 750 रुपये प्रति पौधा मुआवजा मिलेगा। नारकंडा, कोटगढ़, थानाधार, कुमारसैन और बागी क्षेत्रों में स्टोन फ्रूट की अधिक पैदावार होती है। बीते वर्ष जिले में 6,51,891 बॉक्स प्लम और 18,499 बॉक्स आड़ू की पैदावार हुई थी। इस वर्ष जिले के 13 हजार 98 बागवानों ने बीमा करवाया है, जिसमें केवल सेब की फसल ही शामिल है। इसमें बागवानों से 7 लाख 63 हजार 982 पौधों का 5 करोड़ 73 लाख रुपये प्रीमियम लिया है। इसमें बागवान ने 75 रुपये प्रति पौधा प्रीमियम दिया है। अधिकतर बागवान किसान क्रेडिट कार्ट योजना से जुड़े हैं और जिनका बैंक से खुद ही हर वर्ष प्रीमियम कट जाता है। बागवानों ने बीमा करवाया है लेकिन उसमें 97 फीसदी बागवान और किसान क्रेडिट कार्ड योजना वाले हैं।

बागवानों को किया जाएगा जागरूक
सेब के अलावा जिले के बागवानों को स्टोन फ्रूट में प्लम और आड़ू के पौधों का बीमा करवाने की सुविधा भी दी जा रही है। इस वर्ष एक भी बागवान ने स्टोन फ्रूट का बीमा नहीं करवाया है। जागरुकता शिविरों में भी बागवानों को इसकी जानकारी दी है। आने वाले समय में भी बागवानों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा।
-सुदर्शना नेगी, उप निदेशक, उद्यान विभाग शिमला


किसने क्या कहा
इस साल भी और पिछले साल भी प्लम तथा आड़ू की फसल को बहुत नुकसान हुआ था। यह जानकारी ही नहीं थी कि इन फलों का भी बीमा होता है। विभाग की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई।
-शिव प्रताप भिमटा, क्यारी, बागवान





सेब से ज्यादा स्टोन फ्रूट की फसल होती है। उनके बगीचे में सेब के जहां 700 से 800 बॉक्स होते हैं वहीं प्लम के 1000 से 1200 बॉक्स होते हैं। पता होता तो इसका भी बीमा करवाते। ओले पड़ने से बहुत नुकसान हुआ था।

-पिंकू गाजटा, रोहडू , बागवान



विभाग की ओर से फसल पर मुआवजा कम दिया जा रहा है, जिसकी वजह से बागवान स्टोन फ्रूट का बीमा नहीं करवा रहे हैं। नुकसान होने पर 750 रुपये प्रति पौधा मुआवजा दिया जाता है, जो कम है
-कमलेंद्र परिहार, कुमारसेन, बागवान

कमलेंद्र परिहार, कुमारसेन, बागबान

कमलेंद्र परिहार, कुमारसेन, बागबान

कमलेंद्र परिहार, कुमारसेन, बागबान

कमलेंद्र परिहार, कुमारसेन, बागबान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article