फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   North Zone Women's Inter University Cricket championship: MDU Rohtak won the title by defeating Jalandhar

Cricket championship Mandi: जालंधर को हराकर एमडीयू रोहतक ने जीता खिताब

Fri, 02 Dec 2022 06:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 06:39 PM IST
सार

एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में प्रतियोगिता के फाइनल में रोहतक की टीम ने लवली प्रोफेशनल विवि जालंधर को 39 रन से हराया। एमडीयू रोहतक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
North Zone Women's Inter University Cricket championship: MDU Rohtak won the title by defeating Jalandhar
जालंधर को हराकर एमडीयू रोहतक ने जीता खिताब - फोटो : संवाद

विस्तार

 एमडीयू रोहतक की टीम ने नॉर्थ जोन महिला इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में प्रतियोगिता के फाइनल में रोहतक की टीम ने लवली प्रोफेशनल विवि जालंधर को 39 रन से हराया। एमडीयू रोहतक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 19.5 ओवर में पूरी टीम 113 रन बनाकर आउट हो गई। सुमव ने सबसे अधिक 38 रन बनाए। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से गेंदबाज निवेदिता और नजमा ने 3-3 विकेट, सोनल ने 2 और सुमित्रा ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन


आसान से लक्ष्य को हासिल करने मैदान में उतरी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 74 रन ही बना सकी। एमडीयू रोहतक की ओर से कीर्ति ने 4, सुमन ने 2 और रिया शर्मा ने एक विकेट लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के वाइस चांसलर डॉ. देवदत्त शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल, समाजसेवी एजी शेख, आयोजन समिति के सचिव लोकेश शर्मा और अनिल गुलेरिया मौजूद रहे। 
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में पंजाब से भिड़ेगी हिमाचल की टीम
उधर, अंडर-25 एकदिवसीय राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश क्वार्टर फाइनल में पंजाब के साथ भिड़ेगा। यह मुकाबला छह दिसंबर को राजकोट मैदान में खेल जाएगा। पूल-डी में हिमाचल की टीम ने अपने कुल छह लीग मैचों में पांच में जीत हासिल कर 20 अंकों के साथ टॉप किया है। आयुष जंवाल की कप्तानी में हिमाचल की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी। लीग मैचों में हिमाचल के बल्लेबाज आर्यव्रत शर्मा और रवि ठाकुर ने शतकीय पारियां खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। प्रदेश की टीम में वैभव शर्मा, रवि ठाकुर, दिग्वजिय रांगी, मृृदुल, दीपेंद्र राणा, मुकुल नेगी, कप्तान आयुष जंवाल, विपिन शर्मा, जितेंद्र, कपिल देव, राहुल ठाकुर, नवीन कंवर, आर्यव्रत शर्मा, राघव बाली, रितिक कुमार और संचित शर्मा हैं। अनुज पाल दास टीम के मुख्य कोच हैं। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि टीम इस ट्राफी में विजेता बनकर लौटेगी। टीम के खिलाड़ी बेहतर खेल रहे ंहै और उन्होंने अपने पूल में पांच मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed