फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nooran sisters and arshpreet kaur performace in summer festival

समर फेस्टिवल में सजेगी सूफियाना महफिल

Thu, 02 Jun 2016 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Jun 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
nooran sisters and arshpreet kaur performace in summer festival
समर फेस्टिवल - फोटो : फाइल फोटो

राजधानी के अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में सूफी गायिका नूरा सिस्टर खुली राह च पाई असां तेरियां... मैं यार दा दिवाना व जुगनी... जैसे सूफी अंदाज में गाए गीतों से इस बार धमाल मचाएंगी। वहीं आवाज पंजाब दी वन की रनरअप अर्शप्रीत प्यार न करियो सहित फिल्मी और पंजाबी गीतों पर समर फेस्टिवल की शाम में मस्ती और जोश का रंग भरेंगी।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने शिमला ग्रीष्मोत्सव के लिए स्टार कलाकारों की सूची जारी की है। सात जून से रिज मैदान पर शुरू होेने वाले समर फेस्टिवल की तैयारियों की प्रक्रिया भी जोरों पर चल रही है। उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि इंटरनेशनल समर फेस्टिवल के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने को स्टार कलाकारों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन


फाइनल किए गए नामों में सात जून को अनुज शर्मा, देव नेगी, गीता भारद्वाज और सौरभ देव वर्मा प्रस्तुतियां देंगे। आठ जून को लमन बैंड, लोक गायक ठाकुर दास राठी स्टार कलाकार होंगे। नौ जून का मुख्य आकर्षण फैशन शो रहेगा। इसी दिन गायक कुमार साहिल भी अपनी संगीतमय प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस जून को लोक कलाकार व कृतिका तनवर, हेमंत शर्मा और कुलदीप शर्मा पहाड़ी गीतों और लोक संस्कृति को दर्शाने वाली प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झुमाएंगे। ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में नूरा सिस्टर और  अर्शप्रीत कौर अपने सुफियाना अंदाज में गायकी का जादू बिखेरेंगी। नूरा सिस्टर्स रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी।


आज से बचत भवन में कलाकारों का ऑडिशन

शिमला। जिला प्रशासन व ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति ने इस मर्तबा पांच बजे से लेकर स्टार नाइट तक पेश किए जाने वाले स्थानीय कलाकारों के चयन को पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाई है। इसके तहत तीस मई तक मंगवाए गए आवेदनों के आधार पर वीरवार से बचत भवन में ऑडिशन होंगे। इसके लिए समिति बनाई गई है। समिति ही कलाकारों का चयन करेगी। 2 से 4 जून तक ऑडिशन चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed