फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nok jhok between three female professors over chair in staff room, complaint to Principal Secretary Education

Hamirpur News: स्टाफ कक्ष में कुर्सी को लेकर तीन महिला प्रोफेसर के बीच नोकझोंक, प्रधान सचिव शिक्षा से शिकायत

Fri, 19 May 2023 09:52 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 May 2023 09:52 AM IST
सार

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में विज्ञान विभाग में तीन महिला प्रोफेसर के बीच कुर्सी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कॉलेज प्राचार्य को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। 

विज्ञापन
nok jhok between three female professors over chair in staff room, complaint to Principal Secretary Education
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में विज्ञान विभाग में तीन महिला प्रोफेसर के बीच कुर्सी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कॉलेज प्राचार्य को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। दो महिला प्रोफेसर ने एकपक्षीय कार्रवाई पर प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रधान सचिव शिक्षा और निदेशक शिक्षा विभाग से भी की है। मामले की जांच का जिम्मा हमीरपुर कॉलेज के प्राचार्य ने कॉलेज के महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ को सौंपा है। इससे भी दोनों महिला प्रोफेसर संतुष्ट नहीं हो पाई हैं। उन्होंने मामले की जांच किसी अन्य निष्पक्ष एजेंसी से करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


दरअसल, बॉटनी और जूलॉजी विभाग के स्टाफ कक्ष में स्टाफ के बैठने के लिए सीमित कुर्सियां लगी हैं। गत दिवस बॉटनी विभाग की एक महिला प्रोफेसर अपने विभाग के बजाय जूलॉजी विभाग के स्टाफ कक्ष में बैठ गईं। इसके बाद से यह विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कॉलेज का एक अन्य पुरुष प्रोफेसर इस मामले को बेवजह तूल दे रहा है। इसके चलते बात काफी बिगड़ चुकी है। उधर, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रमोद पटियाल ने कहा कि यह संस्थान का आंतरिक मामला है। जल्द इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed