{"_id":"62598a3e09cbf31fc32be81b","slug":"nod-for-paragliding-in-dadahu-and-adventure-sports-in-in-renuka-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: ददाहू में पैराग्लाइडिंग को हरी झंडी, रेणुका झील में होंगे साहसिक खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: ददाहू में पैराग्लाइडिंग को हरी झंडी, रेणुका झील में होंगे साहसिक खेल
Fri, 15 Apr 2022 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Apr 2022 08:38 PM IST
सार
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक और तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष अविनाश नेगी ने बताया कि ददाहू में पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त स्थान और अनुकूल माहौल पाया गया है। टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए चयनित दोनों स्थान पर्याप्त हैं, जो मानकों पर खरा उतर रहे हैं।
विज्ञापन
ददाहू में उड़ान भरता पैराग्लाइडर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ददाहू में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए पैराग्लाइडिंग को हरी झंडी मिल गई है। पैराग्लाइडिंग को लेकर ददाहू पहुंची तकनीकी कमेटी ने कटाह शीतला पंचायत के खैना गांव में निरीक्षण करने के बाद अपनी स्वीकृति दे दी। पर्यटन विभाग अब यहां पैराग्लाइडिंग गतिविधियां करवाएगा। कमेटी के नौ विशेषज्ञ पैरा पैराग्लाइडरों ने शुक्रवार को ददाहू में सात बार अलग-अलग दिशाओं में सफल लैंडिंग कर तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
इनमें दो टेंडम और पांच सोलो उड़ानें भरी गईं, जो सफल रहीं। इस दौरान अतंरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पायलट ज्योति ठाकुर के नेतृत्व में रणजीत सिंह, राजकुमार, अरुण, अजय ठाकुर, राहुल गढ़वाल, सन्नी और वरुण पैराग्लाइडरों ने 400 से 700 मीटर की ऊंचाई तक अलग-अलग दिशाओं में खैना से उड़ान भरकर जलाल नदी के तट पर सफल लैंडिंग की। इस दौरान कुछ पायलटों डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी तक भी उड़ान भरी।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक और तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष अविनाश नेगी ने बताया कि ददाहू में पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त स्थान और अनुकूल माहौल पाया गया है। टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए चयनित दोनों स्थान पर्याप्त हैं, जो मानकों पर खरा उतर रहे हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यहां पैराग्लाइडिंग को स्वीकृति दी गई है। सहायक जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि तकनीकी कमेटी ने पैराग्लाइडिंग के लिए हामी भरते हुए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। एक सप्ताह के भीतर इसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
तकनीकी कमेटी की ओर से ददाहू में पैराग्लाइडिंग की स्वीकृति मिलने के साथ ही ऐतिहासिक रेणुका झील में भी साहसिक खेलों को भी हरी झंडी मिल गई है। पर्यटन विभाग के माध्यम से रेणुका झील में भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जल क्रीड़ाओं के साथ ही साहसिक गतिविधियों को भी करवाया जाएगा। इसकी स्वीकृति भी तकनीकी कमेटी ने पर्यटन विभाग को दे दी है। तकनीकी कमेटी में रेस्क्यू टीम सदस्य सूरज भान ने रेणुका झील में साहसिक गतिविधियों का सफल प्रशिक्षण किया।