फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nobel award winners met Dalailama.

नोबेल पुरस्कार विजेताओं की चीन को नसीहत

Fri, 03 Oct 2014 03:39 PM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
Nobel award winners met Dalailama.

दलाईलामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की 25वीं वर्षगांठ और महात्मा गांधी जयंती पर मुख्य बौद्ध मंदिर मैकलोडगंज में निर्वासित तिब्बत सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विशेष अतिथि नोबेल पुरस्कार विजेता जोडी विलियम्स ने कहा कि हमारा विरोध नोबेल शांति शिखर सम्मेलन के मेजबान देश दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं था। यह चीन के खिलाफ विरोध का संदेश था। दक्षिण अफ्रीका की सरकार के खिलाफ विरोध का संदेश इतना ही था कि उसने अपनी आत्मा और संप्रुभता बेच दी।

विज्ञापन


हम दलाईलामा और तिब्बती लोगों के के साथ दृढ़ता के साथ खड़े रहेंगे। नोबेल विजेता शिरिन इबादी ने कहा कि विश्व भर के लोगों ने दलाईलामा से बहुत कुछ सीखा है। हमें उम्मीद है कि ऐसा जशभन हम तिब्बत में भी मनाएंगे। दलाईलामा से विश्व ने प्यार और करुणा सीखी है। हमें आशा है कि चीन की सरकार भी दलाईलामा से यह सीखेगी।
विज्ञापन

तिब्बतियन के अधिकारों का सम्मान करे चीन

Nobel award winners met Dalailama.

चीन को तिब्बतियन और अन्य जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। हिंसा किसी भी सरकार के लिए वायरस की तरह होती है। इसलाम हिंसक धर्म नहीं है। मैंने भारतीय संसद में 2005 में भाषण के दौरान दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने का आग्रह किया था जिसे मान लिया गया। इस अवसर पर निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डाक्टर लोबसंग सांग्ये ने कहा कि महात्मा गांधी ऐसे व्यक्ति थे जो नोबेल शांति पुरस्कार असली हकदार थे।

निर्वासित तिब्बत संसद के सभापति पेंपा शेरिंग ने चीनी राष्ट्रपति से मांग की कि वह अपने देश के लोगों और अल्पसंख्यकों को आजादी का हक दें। समारोह में तिब्बती समुदाय के लोगों ने पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। इस अवसर पर निर्वासित तिब्बत सरकार के सांसदों सहित पूर्व प्रधानमंत्री सामदोंग रिंपोंछे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed