फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No state is buying electricity from himachal

देश में हाहाकार, पर हिमाचल को नहीं मिल रहा खरीदार

Sat, 31 May 2014 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 31 May 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
No state is buying electricity from himachal

भले ही उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बिजली के लिए हाहाकार मचा हो, पर हिमाचल से कोई बिजली नहीं खरीद रहा है। विद्युत राज्य हिमाचल में रोजाना 600 मेगावाट से ज्यादा अतिरिक्त बिजली उपलब्ध है, लेकिन इसे खरीदने वाला कोई नहीं।

विज्ञापन


हिमाचल सरकार के संपर्क करने के बावजूद बिजली खरीदने के लिए राज्य आगे नहीं आ रहे। बिजली संकट से जूझ रहे यूपी के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा बिजली खरीदने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


मजबूरी में हिमाचल सरकार को बेहद कम 2.82 रुपये प्रति यूनिट की दर से उत्तरी ग्रिड में देनी पड़ रही है।

मोदी के चुनाव क्षेत्र में भी लोग बेहाल

No state is buying electricity from himachal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी से लेकर देश के विभिन्न इलाकों में बिजली कट से लोग बेहाल हैं। वहां राज्य सरकारें कह रही हैं कि बिजली उपलब्ध ही नहीं है, लेकिन हिमाचल इसकी पोल खोल रहा है।

हिमाचल के अफसरों ने उत्तर से दक्षिण राज्यों तक संपर्क किया, लेकिन कहीं बात नहीं बन पाई। पश्चिम बंगाल ने तो बीच में ही अपना करार तोड़ दिया।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, हरियाणा जैसे राज्य पहले ही हिमाचल से बिजली खरीद को इनकार कर चुके हैं।

सरकार ने माना नहीं बन पा रही बात

No state is buying electricity from himachal

ऊर्जा निदेशक आरडी नजीम का कहना है कि बिजली बेचने के लिए तमाम राज्यों से संपर्क गया, लेकिन बात नहीं बन पाई। कई राज्यों ने तो खुद संपर्क किया, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। ऐसे में हिमाचल अपनी बिजली एक्सचेंज में दे रहा है।

उधर, पंजाब ने हिमाचल से केवल चार दिन यानी 28 से 31 मई के लिए 170 मेगावाट बिजली खरीदी है। इसके लिए भी प्रदेश को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पंजाब को हिमाचल 3.72 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बेच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed