फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No scholarship grant to students in spiti valley in last five years

निरीक्षण में हुआ खुलासा, यहां पांच सालों से किसी को नहीं मिली छात्रवृत्ति

Mon, 02 Jul 2018 01:23 PM IST
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Mon, 02 Jul 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
No scholarship grant to students in spiti valley in last five years

कबायली क्षेत्र स्पीति के सरकारी स्कूलों के एक भी विद्यार्थी को पिछले पांच सालों से छात्रवृत्ति नहीं दी गई। स्कूलों के मुखियाओं को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जा रही एक भी छात्रवृत्ति योजना की जानकारी नहीं है। उन्हें ई-पोर्टल का भी पता नहीं है जिसके तहत शिक्षा विभाग को आवेदन किए जाते हैं। इंस्पेक्शन विंग के निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


छात्रवृत्ति योजना के लिए पांच सालों से घाटी के किसी भी स्कूल से एक भी विद्यार्थी का ऑनलाइन आवेदन नहीं हुआ। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रबंधन की है। इंस्पेक्शन विंग के कार्यकारी उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी, बीपीईओ छेरिंग दोरजे ने कहा कि हिमाचल में निरीक्षण विंग स्थापित होने के बाद स्पीति घाटी के स्कूलों का पहली बार निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान छात्रवृत्ति योजनाओं को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस गैर जिम्मेदाराना रवैये के लिए स्कूल प्रबंधन दोषी हैं, लेकिन शिक्षा विभाग स्पीति की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। निरीक्षण विंग ने छात्रवृत्ति योजना लागू करने में बरती गई लापरवाही की रिपोर्ट संयुक्त सचिव प्रारंभिक शिक्षा विभाग और एसडीएम काजा को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सालाना मिलते हैं हजारों रुपये

No scholarship grant to students in spiti valley in last five years

स्पीति शिक्षा उप निदेशक का कार्यभार देख रहे एसडीएम काजा जीवन नेगी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। इस साल स्पीति घाटी के तमाम पात्र विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही हुई है। जांच के बाद जिम्मेदार अध्यापकों और अधिकारियों से इसकी पूरी रिकवरी की जाएगी।

सरकार की ओर से पोस्ट और प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 2700 रुपयेे छात्रवृत्ति दी जाती है। ऐसे विद्यार्थियों की एडमिशन और ट्यूशन फीस रिफंड की जाती है। गर्ल्स इंसेटिव स्कॉलरशिप के तहत नौवीं कक्षा में प्रवेश लेते ही लड़कियों को यह छात्रवृत्ति मिलती है।

18 साल आयु पूरी करने के बाद लड़कियों को तीन हजार रुपये मिलते हैं। यह छात्रवृत्ति सभी वर्गों के लिए लागू है। हिमाचल सरकार की टीएस नेगी स्कॉलरशिप के तहत दसवीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 100 की सूची में आने वाले छात्रों को जमा एक और जमा दो में प्रतिवर्ष 11-11 हजार रुपये मिलते हैं। आईआरडीपी स्कॉलरशिप के तहत छठी से आठवीं के बच्चों को प्रतिवर्ष 700 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed