कोरोना वायरस: हिमाचल में 269 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में गुरुवार को कोविड-19 के लिए 306 लोगों की जांच की गई। इनमें से 269 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 37 की रिपोर्ट आनी बाकि है। वहीं, सिरमौर जिले में तारूवाला केंद्र में चार अप्रैल से क्वारंटीन 34 में से एक जमाती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को बुधवार रात को ही बद्दी के काठा ईएसआई अस्पताल भर्ती कर दिया गया। उक्त जमाती नालागढ़ का रहने वाला है।
हैरत यह है कि सात अप्रैल को हुई जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं, राहत की बात यह है कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती चंबा के चौथे संक्रमित जमाती की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। अब उसके दोबारा सैंपल जांच को टांडा भेजे हैं। अगर फिर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो यहां भर्ती सभी चारों जमातियों को छुट्टी दी जा सकती है।
उधर, सिरमौर के 33 जमातियों को अब 14 दिन और क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा। बता दें कि यहां कुल 35 जमाती थे। इनमें से पहले एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बद्दी शिफ्ट किया था, लेकिन बुधवार देर रात को एक और जमाती पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने इसकी पुष्टि की है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि इलाके को पहले ही सील कर दिया गया है।
प्रदेश में अब तक 8847 लोगों को कोरोना वायरस के लिए निगरानी में रखा गया है। इनमें से 5637 लोगों ने 28 दिन का अपना निगरानी समय पूरा कर लिया है। 3210 लोग अभी भी निगरानी में हैं। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए 3994 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है।
हिमाचल में अब तक कुल 40 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
पालमपुर में जांच को पहले दिन पहुंचे 39 सैंपल
प्रदेश में अब आईएचबीटी-सीएसआईआर संस्थान में भी वीरवार से कोरोना के टेस्ट शुरू हो गए हैं। पहले दिन यहां करीब 39 सैंपल जांच के लिए पहुंचे। प्रदेश में अब टांडा मेडिकल कॉलेज, सीआईआर कसौली व आईजीएमसी शिमला के बाद सीएसआईआर पालमपुर में कोरोना के टेस्ट होंगे।
पालमपुर में जिला कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और लाहौल स्पीति के कोरोना टेस्ट की जांच होगी। रिपोर्ट आने में करीब चार से पांच घंटे लगेंगे जबकि नूमनों की जांच मेडिकल चिकित्सक भी करेंगे।
आईएचबीटी-सीएसआईआर के निदेशक डा. संजय कुमार ने कहा कि अब आईएचबीटी संस्थान पालमपुर में भी कोरोना के टेस्ट होंगे। इसके लिए 39 सैंपल आ गए हैं।