फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No MRI machine in DDU hospital, worried about getting sick

Shimla News: डीडीयू अस्पाल में एमआरआई मशीन नहीं, मरीज हो रहे परेशान

Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
No MRI machine in DDU hospital, worried about getting sick
शहर को दो बड़े अस्पतालों में पहले से चल रही लंबी वेटिंग
विज्ञापन

मरीजों को निजी लैबों में करवाना पड़ता है एमआरआई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल में एमआरआई मशीन न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में एमआरआई करवाने के लिए मरीजों की लंबी वेटिंग होने के बाद वह डीडीयू अस्पताल का रुख कर रहे हैं लेकिन अस्पताल में एमआरआई मशीन उपलब्ध न होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

मजबूरी में मरीजों को एमआरआई करवाने के लिए निजी क्लीनिकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध न होने से मरीजों को हजारों रुपये खर्च कर निजी लैब में एमआरआई स्कैन करवाने पड़ रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने सरकार को कई बार एमआरआई मशीन लगवाने के लिए पत्र लिखा है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसका सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। आईजीएमसी में करीब एक माह और चमियाना में एक सप्ताह की वेटिंग चल रही है। वहीं जोनल अस्पताल में भी आपातकालीन सेवाओं समेत ओपीडी से आने वाले मरीजों को एमआरआई करवाने के लिए लिखा जाता है। मरीज सरकारी सुविधा का लाभ लेने के लिए अस्पतालों के चक्कर काटते हैं तो उन्हें मायूसी हाथ लगती है।
विज्ञापन



इनसेट
अस्पताल में एमआरआई मशीन नहीं है। अस्पताल प्रबंधन ने उच्चाधिकारियों को एमआरआई मशीन लगाने के संबंध में लिखा है। उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल में एमआरआई मशीन लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. लोकेंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, डीडीयू जोनल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article