फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no food for people in marriage party.

अनूठी पहल! अब शादी समारोह में नहीं मिलेगा खाना

Sat, 25 Apr 2015 08:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 25 Apr 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
no food for people in marriage party.

जी हां, यदि कोई आपसे कहे कि शादी में अब आपको खाना नहीं मिलेगा तो आप चौंक जरूर जाएंगे। मगर इस तरह की एक अनूठी पहल शुरू हो रही है। हिमाचल के जिला हमीरपुर के बड़सर के लोगों ने एक नई पहल करने की ठानी है।

विज्ञापन


यहां अब शादी समारोह में खाना खाने के बाद रिश्तेदारों को घर ले जाने के लिए भोजन नहीं मिलेगा। इससे शादी समारोह का खर्चा घटेगा। वहीं अन्न भी बचेगा। पंचायत की ग्राम सभा में निर्णय लिया है।
विज्ञापन


दरअसल हिमाचल के कई इलाकों में ऐसी रिवाज है। यहां शादी के बाद लोग टिफिन, लिफाफे आदि में घरों के लिए भी खाना लेकर जाते हैं। शादी में खाना खाने के बाद ही ये रसोई में जाकर अपने घर के लिए भी खाना पैक करवाते हैं जिस पर अब रोक लगने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किया स्वागत

no food for people in marriage party.

इस पहल का लोग स्वागत कर रहे हैं। प्रदेश में शादी समारोह में रिश्तेदार खाना खाकर घर के लिए भी खाना ले जाते हैं। टिफिन या फिर लिफाफों में रिश्तेदारों को धाम भेजी जाती है। इस परंपरा को तोड़ने के लिए बड़सर के ग्रामीण आगे आए हैं। फैसला लिया कि अब किसी को भी धाम घर नहीं भेजी जाएगी। शादी समारोह में भाग लेने वाले ही धाम का स्वाद चख पाएंगे।

पंचायत के पूर्व उपप्रधान देश राज विज ने बताया कि कई लोग बड़े टिफिनों में अधिक मात्रा में घरों को खाना ले जाते हैं। टिफिन प्रथा बढ़ने से अधिकतर खाना व्यर्थ ही होता है तथा आयोजकों को खाना पकाने का आकलन लगाना मुश्किल हो जाता है।

लोग मिलकर बंद करेंगे प्रथा

no food for people in marriage party.

कई जगह टिफिन के स्थान पर पॉलीथिन में भोजन ले जाते हैं। कहा कि पंचायत के लोग सामूहिक निर्णय से टिफिन प्रथा को बंद करेंगे। अनाज बचाने के लिए एक सराहनीय कदम होगा वहीं गरीब परिवार को आयोजन पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि अन्न की व्यर्थ होने से बचाने के लिए गांवों में प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा कमेटी का भी गठन किया जाएगा। पंचायत प्रधान बड़सर सेवादास का कहना है कि ग्रामसभा में टिफिन प्रथा को बंद करने का प्रस्ताव पारित हुआ है। ग्रामीणों ने प्रचार प्रसार के लिए अपने स्तर पर कमेटी गठित करने भी निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed