फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No financial power to panchayat pradhan in himachal, hp govt make proposal.

पंचायत प्रधानों को झटका, वित्तीय शक्तियां छीनने की तैयारी

Sat, 23 Jan 2016 09:51 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
No financial power to panchayat pradhan in himachal, hp govt make proposal.

प्रदेश सरकार पंचायत प्रधानों की वित्तीय शक्तियां छीन सकती है। जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के बाद अब प्रधानों के पास वित्तीय शक्तियां नहीं होंगी। सरकार यह शक्तियां बीडीओ और पंचायत सचिवों को देगी। प्रदेश सरकार यह फैसला इसलिए लेने जा रही है कि पंचायतों के विकास कार्यों में गड़बड़ी होती है। ऐसे में पंचायत प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।

विज्ञापन


अधिकारियों के पास यह शक्तियां रहने से उन पर कार्रवाई हो सकेगी। पंचायत प्रधानों का काम सिर्फ पंचायतों के लिए योजनाएं बनाना और पंचायतों के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी रखना होगा। योजनाओं के प्रस्ताव ग्राम सभा में पास होगा। यहा स्वीकृति मिलने के बाद यह मामला कमेटी के पास जाएगा। पैसा जारी करने की पावरें बीडीओ और पंचायत सचिवों के पास रहेगी।

विज्ञापन

विकास पर खर्च नहीं हो रहा पैसा, मिल रही शिकायतें

No financial power to panchayat pradhan in himachal, hp govt make proposal.

प्रदेश सरकार को पहले भी शिकायतें मिली है कि पंचायतों के लिए जारी पैसा विकास कार्यों में कम खर्च हो रहा है। जितना पैसा पंचायतों के विकास कार्यों को जारी होता है उतना पैसा अगर सही मायने में खर्च किया जाएं तो पंचायतें अपने आप को आत्म निर्भर हो सकती थी।

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा का कहना है कि पंचायतों के विकास कार्यों का पैसा बीडीओ और पंचायत सचिवों को पास जाएगा। प्रधानों से यह शक्तियां वापस ली जा रही हैं। अगर पैसा का सही इस्तेमाल या कार्यों में गड़बड़ी पाई जाती है तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed