फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NO extension to award winner teachers in himachal pradesh

शिक्षकों के लिए खबर, एक और फैसला पलटने की तैयारी में जयराम सरकार

Sat, 14 Jul 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Jul 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
NO extension to award winner teachers in himachal pradesh

राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को दिए जाने वाले सेवा विस्तार को बंद करने की तैयारी है। जयराम सरकार पूर्व सरकार के एक और फैसले को पलटने पर मंथन कर रही है। शिक्षा विभाग का यह प्रस्ताव सिरे चढ़ा तो इस साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले अध्यापकों को केवल नकद पुरस्कार से ही सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


बीते दिनों इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सेवा विस्तार बंद कर सरकार पुरस्कार के तौर पर दी जाने वाली नकद राशि को बढ़ाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


चार सितंबर 2015 को वीरभद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में 24 अवार्ड विजेता शिक्षकों को सेवा विस्तार देने का फैसला लिया था। शिक्षक दिवस पर प्र्रोत्साहन के तौर पर तोहफा देते हुए पूर्व सरकार ने नेशनल अवार्डी शिक्षकों को दो साल का सेवा विस्तार और इंक्रीमेंट, राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को एक साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लैपटॉप योजना पर अभी भी बना है संशय

NO extension to award winner teachers in himachal pradesh

साल 2016 से इस घोषणा को लागू किया गया। राज्य पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को 40 हजार और राष्ट्रीय को 60 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है। अब जयराम सरकार ने पूर्व सरकार की ओर से शिक्षकों को दी गई सौगात को बंद करने की तैयारी कर ली है। संभावित है कि कैबिनेट बैठक में इस मामले को लाया जाएगा।

दसवीं और जमा दो कक्षा के दस हजार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने पर भी अभी संशय बना हुआ है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव इस बाबत कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। धूमल सरकार के समय शुरू की गई इस योजना को भी जयराम सरकार बंद करने की तैयारी में है। हालांकि स्पष्ट तौर योजना को बंद करने की घोषणा करने से सरकार कतरा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed