फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   No entry to people in himachal who are coming from containment zone panchkula

पंचकूला के कंटेनमेंट जोन वालों को हिमाचल में नो एंट्री

Sun, 31 May 2020 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 May 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
No entry to people in himachal who are coming from containment zone panchkula
सांकेतिक तस्वीर

सोलन जिला प्रशासन ने हरियाणा के पंचकूला से ताल्लुक रखने वालों के सोलन में प्रवेश पर पूर्ण रोक लगा दी है। हरियाणा सरकार ने पंचकूला को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसके बाद कंटेनमेंट जोन से हिमाचल के लिए अंतरराज्यीय आवागमन पर आगामी आदेशों तक पूर्ण रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


इन आदेशों के अनुसार पंचकूला जिला में घोषित कंटेनमेंट जोन से प्रदेश में आने वाले कर्मचारियों, कामगारों, वरिष्ठ अधिकारियों, प्रोत्साहकों, व्यावसायियों, सेवा प्रदाताओं, कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं और विभिन्न उद्योगों के निरीक्षण प्राधिकरणों के आवागमन पर पूर्ण रोक रहेगी। 
विज्ञापन


यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय के 30 मई को जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। इन आदेशों में कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आने के उपरांत जिला प्रशासन पंचकूला ने कालका हाईट्स, समीप कालका नर्सिंग होम, बस स्टैंड कालका के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि 24 मई को जारी आदेश के अनुरूप कंटेनमेंट जोन के दायरे से बाहर से आने वाले व्यक्तियों का आवागमन जारी रहेगा। जिला दंडाधिकारी केसी चमन ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed