{"_id":"5e8ec0128ebc3e76b3253726","slug":"no-curfew-relaxation-in-majra-paonta-sahib-in-sirmour-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में छह पंचायतें सील, कर्फ्यू की छूट पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में छह पंचायतें सील, कर्फ्यू की छूट पर भी रोक
Thu, 09 Apr 2020 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज के तब्लीगी जमात से लौटे एक जमाती में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने छह पंचायतों को सील कर दिया है। इसके साथ ही रोजाना कर्फ्यू के दौरान मिलने वाली छूट पर भी रोक लगा दी है। इन इलाकों में कोई भी व्यक्ति अग्रिम आदेश तक घर से बाहर नहीं निकल सकेगा।
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव जमाती 11 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से पांवटा साहिब होते हुए मिश्रवाला गांव पहुंचा था। यहां 23 मार्च से कुल 35 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में क्वारंटीन किया गया है। इनमें 33 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कोरोना पॉजिटिव के साथ रह रहे एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट संदिग्ध है। लिहाजा, उसके दोबारा सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग ने उसे नाहन मेडिकल कॉलेज में आईसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन
बताया कि कोरोना पॉजीटिव का मामला सामने आने के बाद पूरा प्रशासन अलर्ट है। इसी के मद्देनजर मिश्रवाला, माजरा, पुरुवालत्ना, भगवानपुरा, पलहोडी, हरिपुरखोल और लोहगढ़ को सील कर दिया गया है। ऐसे में किसी भी आवश्यक वस्तु के लिए इन क्षेत्रों के लोगों को उनकी ग्राम पंचायत के प्रधान, उप-प्रधान, सचिव, पटवारी या स्वयंसेवक को सूचित करना होगा। वह जरूरी वस्तुओं का प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. आरके परुथी, एसपी अजय कृष्ण शर्मा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार को मिश्रवाला क्षेत्र का दौरा किया। वहां के पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा प्रशासन को भी उपायुक्त ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा की अगर किसी कारणवश उन्हें बाहर निकलना पड़ता है तो मास्क पहन कर ही निकलें।
रास्ते व सड़कों पर इधर-उधर न थूकें क्योंकि ऐसा करने से भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है। इसके इलावा, सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें और घर वापस आते ही अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई लोहगढ़ जमात के लोगों से मिले हैं या उनके संपर्क में आए हैं। तो वह अपने आप को अपने घरों में क्वारंटीन कर लें तथा अपनी जानकारी टोल फ्री नंबर 104 या मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 7876556089 पर दें।