फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dead body of JCB operator buried in avalanche recovered after 24 hours

Kullu: मनाली के कालू नाला में हिमस्खलन में दबे जेसीबी ऑपरेटर का शव 24 घंटे बाद मिला

Fri, 29 Mar 2024 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 06:17 PM IST
सार

हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ में दबे जेसीबी ऑपरेटर का शव बरामद हो गया है। लगभग 24 घंटे चले बचाव अभियान के बाद पुलिस और बचाव टीम ने शव को बरामद किया। 

विज्ञापन
dead body of JCB operator buried in avalanche recovered after 24 hours
हिमस्खलन में दबे जेसीबी ऑपरेटर का नहीं मिला सुराग - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत जगतसुख के कालू नाला में हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ में दबे जेसीबी ऑपरेटर का शव बरामद हो गया है। लगभग 24 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शव को कब्जे में लिया। करीब दो घंटे पैदल चलकर कंधों पर उठाकर शव को सड़क तक पहुंचाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को जगतसुख के कालू नाले में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। तीन को हल्की चोटें आई थीं, जबकि जेसीबी को चलाने वाला ऑपरेटर बर्फ में दब गया था। बर्फ में दबे व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार पुत्र देश राज निवासी मोरछ डाकघर बोह तहसील द्रीणी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह कालू नाला में बन रहे बिजली प्रोजेक्ट में कार्यरत था। गुरुवार को दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस ने फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हिमस्खलन के कारण आई बर्फ सख्त होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में भारी दिक्कतें हुई। ऐसे में पॉवरचेन की मदद से बर्फ को काटना पड़ा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। करीब दो घंटे तक पैदल उठाकर शव को सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed