फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No changes in rates of LPG Cylinder in Himachal Pradesh

चुनावी महीने में न बढ़े न घटे घरेलू गैस के दाम

Tue, 02 Apr 2019 10:28 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
No changes in rates of LPG Cylinder in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

चुनावी माह में सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के दाम न बढ़े हैं और न ही घटे हैं। हिमाचल में अप्रैल महीने में सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 747 रुपये में मिलेगा। पहल योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं के बैंक खाते में 247 रुपये सब्सिडी आएगी। बीते माह सब्सिडी वाले सिलिंडर के दाम दो रुपये बढ़े थे। उपभोक्ताओं को 742 रुपये में सिलिंडर मिला था जबकि 242 रुपये सब्सिडी खाते में आई थी। 

विज्ञापन


अप्रैल महीने में घरेलू उपभोक्ताओं को 747 रुपये में सिलिंडर मिलेगा और 247 रुपये सब्सिडी मिलेगी। होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग से चुकाने होंगे। उपभोक्ताओं को कुल 797 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। गैर सब्सिडी वाले घरेलू सिलिंडर के दाम इस माह पांच रुपये बढ़े हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 70 रुपये बढ़ गए हैं। इस माह व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 1388 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इन उपभोक्ताओं को 100 रुपये डिलीवरी चार्ज अतिरिक्त देना होगा। पहली अप्रैल से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2020 तक मिलेंगे सब्सिडी वाले 12 गैस सिलिंडर
अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के तहत 12 गैस सिलिंडर मिलेंगे। सब्सिडी कोटे के सिलिंडर समाप्त करने के बाद उपभोक्ताओं को गैर सब्सिडी वाले सिलिंडर मिलेंगे। इनमें सब्सिडी वापस नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed