{"_id":"5de216788ebc3e550265a9c6","slug":"no-changes-in-colour-of-himachal-police-constables-caps","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बदलेगा हिमाचल पुलिस के सिपाहियों की टोपी का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बदलेगा हिमाचल पुलिस के सिपाहियों की टोपी का रंग
Sat, 30 Nov 2019 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश पुलिस के हजारों पुलिस कर्मियों के लिए राहत की खबर है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने पुलिस कर्मियों की टोपी का रंग बदलने के आदेश और नई खाकी टोपियों की खरीद को रोक दिया है। अब इस खरीद पर पुलिस मुख्यालय हाईकोर्ट में फैसला आने के बाद ही कोई कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने कुछ साल पहले पुलिस कर्मियों की टोपी को खाकी से नीले रंग का कर दिया था। समय बदला तो नए अफसरों ने कर्मियों को नीली टोपी पहने देख आपत्ति जता दी। जिसके बाद मुख्यालय ने पुराने आदेश को पलटकर फिर से खाकी टोपी पहनने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
यही नहीं खाकी टोपी की खरीद भी शुरू कर दी ताकि पुलिस कर्मियों को वितरित की जा सके। इस प्रक्रिया के दौरान पुलिस कर्मियों की ओर से कुछ लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया और अब कोर्ट ने मामले में अंतिम फैसला आने तक यथास्थिति के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन
इस आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने भी अब इस मसले को अंतिम फैसला आने तक ठंडे बस्ते में डाल दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि खरीद को तत्काल रोक दिया जाए और अंतिम फैसले के आधार पर आगे कार्रवाई की जाए।