फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no budget problem for road construction in himachal.

अच्छी खबरः अब बजट के कारण नहीं रुकेगा सड़कों का काम

Tue, 16 Feb 2016 09:25 AM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 16 Feb 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
no budget problem for road construction in himachal.

हिमाचल में अब बजट के कारण सड़कों का निर्माण नहीं रुकेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य सरकार का बजट शेयर न मिलने के बावजूद केंद्र सरकार पूरा पैसा जारी करेगी। वर्तमान में केंद्र सरकार हिमाचल को 90:10 के अनुपात में राशि जारी करती है।

विज्ञापन


अब केंद्र ने हिमाचल को राहत दी है कि वे अपने हिस्से की 10 फीसदी राशि एक साल बाद भी दे सकती है। इस बारे प्रदेश सरकार को पत्र जारी किया गया है। विशेष श्रेणी राज्य हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में इस छूट का लाभ आने वाले वित्त वर्ष से मिलेगा।
विज्ञापन


पहले पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण को केंद्र सरकार 100 फीसदी राशि जारी करती थी। केंद्र सरकार अब हिमाचल को 90:10 अनुपात में राशि दे रही है। हिमाचल सरकार की ओर से अपने हिस्से की राशि न देने से कई सड़कें बजट के कारण अटकी हुई हैं। स्टेट शेयर में समय की छूट मिलने से हिमाचल सरकार को बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 आबादी वाले गांव जोड़े जाने हैं सड़कों से
हिमाचल में 500 आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने के बाद अब ढाई सौ आबादी वाले गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है। हिमाचल में कई सड़कों का निर्माण कार्य बजट, फॉरेस्ट क्लीयरेंस और आपसी झगड़ों के चलते लटका हुआ है।


केंद्र सरकार की नई व्यवस्था से सड़कों का काम अब बजट की वजह से नहीं रुकेगा। एक वर्ष के भीतर कभी भी शेयर दिया जा सकेगा। यह हिमाचल के लिए बड़ी राहत होगी।-नरेंद्र चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed