फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nitin Gadkari went to Kullu with a gift of crores

कुल्लू को करोड़ों की सौगात देकर गए नितिन गडकरी

Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari went to Kullu with a gift of crores
पतलीकूहल (कुल्लू)। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू-मनाली को करोड़ों की सौगात देकर गए हैं। इसके साथ ही आने वाले समय बेहतरीन योजना के आधार पर यहां के विकास के लिए करोड़ों रूपये देने का आश्वासन देकर भी गए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग को डबल लेन करने की घोषणा कर इसके डीपीआर तैयार करने के आदेश मौके पर ही जारी कर दिए। वहीं मनाली की खुबसूरती देख इसे सही मायनों में स्वीटजरलैंड बनाने के लिए यहां मोनोरेल चलाने की बात कही।
विज्ञापन

इस बीच नितिन गडकरी ने रोहतांग दर्रे, मनाली मालरोड़, बुरूआ कैंपिंग साइट और रोहतांग टनल के अलावा लाहौल की वादियों का लुत्फ भी उठाया। उन्होंने लोंगों से सड़क से कुछ निश्चित दूरी पर ही घर बनाने की अपेक्षा की। वहीं फोरलेन की जद में आने वाले प्रभावितों को नई टाउनशिप में बसाने की बात कही। जिससे स्मार्ट शहर जैसे गांव नजर आए। खास बात यह है कि मनाली आने से पहले भुंतर एयरपोर्ट के पास उन्होंने फोरलेन प्रभावितों से मिलकर उनकी शिकायतों के निराकरण का आश्वासन भी दिया। बड़ागढ़ रिजॉर्ट के संचालक नकुल खुल्लर ने कहा कि नितिन गडकरी सुबह ब्रेकफास्ट के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed