{"_id":"5752fe714f1c1b802f10a1e5","slug":"nitin-gadkari-on-a-visit-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को 2470 करोड़ की सौगात देंगे गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को 2470 करोड़ की सौगात देंगे गडकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रविवार को शिमला आएंगे। वह प्रदेश को 2470 करोड़ की सौगात देंगे। केंद्रीय निधि के तहत मंडी से बजौरा सड़क को चौड़ा करने का उद्घाटन किया जाएगा। एक अन्य परियोजना को चौड़ा करने के लिए शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
समारोहों में मुख्य अतिथि नितिन गडकरी होंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समारोहों की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार समेत प्रदेश के तमाम प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। सुबह 12 बजे नितिन गडकरी पुलिस लाइन सोलन, सुंदरनगर में दो बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, लोकसभा सांसद शांता कुमार, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल, सांसद रामस्वरूप शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, अनुराग ठाकुर और परिवहन मंत्री जीएस बाली होंगे। अन्य अतिथियों में मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, धनीराम शांडिल, अनिल शर्मा, कर्ण सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सोहनलाल ठाकुर, मनसाराम, विधायक डा. राजीव
विज्ञापन
सहजल, अनिरुद्ध सिंह, सुरेश भारद्वाज, जयराम ठाकुर, विनोद कुमार, गोविंद ठाकुर, महेश्वर सिंह, गुलाब सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह और खूबराम भी मौजूद होंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव संजय मित्रा और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष राघव चंद्रा ने कहा कि सोलन में कार्यक्रम पुलिस लाइन मैदान नजदीक सब्जी मंडी सोलन में होगा, जबकि दूसरा कार्यक्रम सुंदरनगर में होगा।