{"_id":"6447c589da5ae053350e6fb7","slug":"nit-hamirpur-will-be-able-to-apply-for-admission-in-mba-till-may-31-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी हमीरपुर: एमबीए में प्रवेश के लिए 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी हमीरपुर: एमबीए में प्रवेश के लिए 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन
Tue, 25 Apr 2023 05:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Apr 2023 05:51 PM IST
सार
एनआईटी हमीरपुर प्रशासन ने एमबीए में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक माह के लिए और बढ़ा दी है। अब इच्छुक विद्यार्थी 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर प्रशासन ने एमबीए में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक माह के लिए और बढ़ा दी है। अब इच्छुक विद्यार्थी 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में आवेदन की तिथि 28 अप्रैल शाम पांच बजे तक ही निर्धारित थी। इस साल सीमैट परीक्षा के देरी से होने के चलते एनआईटी ने यह निर्णय लिया है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश पूर्व निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन नहीं कर पाएं हैं, उन्हें अब आवेदन की तिथि बढ़ाने का लाभ मिलेगा। आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेजों की प्रतियां डाक के माध्यम से एनआईटी कार्यालय में जमा करवाने की तिथि भी 16 मई के बजाय अब 14 जून शाम पांच बजे कर दी गई है।
विज्ञापन
साक्षात्कार 24 और 25 मई के बजाय 21 और 22 जून 2023 को होगा। मेरिट सूची अब 31 मई के बजाय 30 जून 2023 को जारी होगी। शुल्क जमा करवाने की तिथि को 12 जून के बजाय 11 जुलाई 2023 तक कर दी गई है। एनआईटी हमीरपुर में मानव संसाधन प्रबंधन, मार्केटिंग मैनेजमेंट, ऑपरेशन मैनेजमेंट, वित्तीय मैनेजमेंट इन चार विभागों में एमबीए होती है। इसके लिए कुल 40 सीटें सृजित हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कैट, सीमैट और मैट परीक्षा की मेरिट के आधार पर दाखिले होते हैं। उधर, एनआईटी हमीरपुर के रजिस्ट्रार प्रो आरएस बांश्टू ने बताया कि एमबीए में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक माह के लिए और बढ़ा दी है। अब इच्छुक विद्यार्थी 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन