फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT hamirpur teachers recruitment apply till 21 July 2022

NIT Hamirpur: एनआईटी में शिक्षक भर्ती के लिए 21 तक करें आवेदन

Tue, 19 Jul 2022 04:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Jul 2022 04:52 PM IST
सार

एनआईटी हमीरपुर में विभिन्न विभागों में खाली चल रहे 45 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से 21 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

विज्ञापन
NIT hamirpur teachers recruitment apply till 21 July 2022
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने शिक्षकों की अनुबंध आधार पर होने वाली भर्तियों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई शाम 5:00 तक आवेदन कर सकेंगे। जबकि इससे पूर्व एनआईटी प्रशासन ने 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए थे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में खाली पदों को अनुबंध के आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान ने सिविल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग समेत 12 विभिन्न विभागों में खाली चल रहे 45 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से 21 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


संबंधित विभागों में अनुबंध आधार पर नियुक्ति के बाद पीएचडी डिग्रीधारक को 70,000 रुपये मासिक मानदेय, जबकि एक वर्ष तक शिक्षण अनुभव रखने वाले और प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर डिग्रीधारक को 60,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। पीएचडी डिग्री धारक और शिक्षण अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान ने अपने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि खाली पदों को संस्थान की जरूरतों के अनुसार बढ़ाया और घटाया जा सकता है। एक माह का नोटिस देकर शिक्षक और संस्थान अनुबंध को खत्म कर सकते हैं। उधर, एनआईटी हमीरपुर के कुलसचिव प्रो विनोद कपूर ने बताया कि अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed