फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NIT Hamirpur student got largest package in North India

एनआईटी हमीरपुर के छात्र को उत्तर भारत में सबसे बड़ा पैकेज

Tue, 18 Jun 2019 11:27 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jun 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
NIT Hamirpur student got largest package in North India

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के एक प्रशिक्षु को उत्तर भारत के अब तक के सबसे बड़े सवा करोड़ के सालाना पैकेज पर नौकरी मिली है। अमेरिका की नामी मल्टी नेशनल कंपनी ने साफ्टवेयर इंजीनियर परम सिंह को 1.20 करोड़ सालाना पैकेज का ऑफर लेटर दिया है।

विज्ञापन


इस प्रशिक्षु ने पांच साल के भीतर कंप्यूटर साइंस में एक साथ बीटेक और एमटेक की दोहरी डिग्री हासिल की है। आमतौर पर बीटेक के लिए चार वर्ष और एमटेक के लिए अतिरिक्त दो वर्ष का डिग्री कोर्स होता है। 
विज्ञापन


चयनित प्रशिक्षु इंजीनियर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। इस छात्र की कंप्यूटर भाषाओं और कोडिंग में स्पेशलाइजेशन है। विषय पर उसकी पकड़ को देख उसे पढ़ाने वाले प्राध्यापक भी कई बार हैरान रह जाते थे। पिछले साल एनआईटी का सर्वाधिक पैकेज 75 लाख रुपये सालाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज

NIT Hamirpur student got largest package in North India

लेकिन इस बार करीब सवा करोड़ के इस पैकेज को उत्तर भारत का अब तक का रिकॉर्ड माना जा रहा है। उत्तर भारत में एनआईटी दिल्ली, एनआईटी जालंधर, श्रीनगर, कुरुक्षेत्र और हमीरपुर आते हैं। एनआईटी हमीरपुर ने उत्तर भारत के सभी आधा दर्जन एनआईटी को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

उधर, एनआईटी हमीरपुर के निदेशक डॉ. विनोद यादव और रजिस्ट्रार डॉ. सुशील चौहान ने कहा कि कंप्यूटर साइंस के प्रशिक्षु इंजीनियर को सवा करोड़ सालाना पैकेज पर मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी मिली है। यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। उन्होंने कहा कि कंपनी की बंधिशों के कारण छात्र का पता और अन्य जरूरी जानकारी नहीं दे सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed