{"_id":"601e8b848ebc3e700109bd0b","slug":"nit-hamirpur-recruitment-for-non-teaching-posts-notification-released-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी भर्ती: डेढ़ साल पहले आए आवेदनों पर गौर नहीं, अब नए आवेदन मांगने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी भर्ती: डेढ़ साल पहले आए आवेदनों पर गौर नहीं, अब नए आवेदन मांगने की तैयारी
Sun, 07 Feb 2021 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर में होने वाली भर्तियों पर करीब डेढ़ साल से ब्रेक लगी है। संस्थान में तकनीकी और लिपिक वर्गीय कर्मचारी स्टाफ के लिए अक्तूबर 2019 में मांगे गए सैकड़ों आवेदन धूल फांक रहे हैं। आवेदन करने वाले अधिकतर अभ्यर्थियों का दूसरी जगह चयन हो चुका है। जबकि कुछेक की उम्र निर्धारित उम्र से अधिक होने वाली है। भर्ती में लेटलतीफी बरतने से नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं में रोष है।
विज्ञापन
एनआईटी ने तकनीकी और लिपिक वर्गीय स्टाफ के अलावा फार्मासिस्ट सहित कुल 71 पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। संस्थान ने प्रत्येक अभ्यर्थी से एक हजार रुपये परीक्षा शुल्क भी वसूला। लेकिन, इन आवेदनों पर विचार नहीं किया। नियमों के तहत भर्तियों से संबंधित कोई भी अधिसूचना एक साल तक ही वैध मानी जाती है, जिसके चलते अब संस्थान दोबारा इन पदों को भरने के लिए नए अधिसूचना जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि संस्थान दावा कर रहा है कि पूर्व में प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी और अधूरे आवेदनों का पता लगाकर अभ्यर्थियों को इन आवेदनों में संशोधन का अवसर प्रदान किया जाएगा। वहीं पूर्व संस्थान में रजिस्ट्रार के पद पर होने वाली भर्ती भी बिना कारण रद़्द हो चुकी है। एनआईटी रजिस्ट्रार के लिए 14 मार्च 2020 को साक्षात्कार तय था, लेकिन एक दिन पूर्व इन साक्षात्कार को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
भरे जाने वाले पदों का विवरण
एनआईटी हमीरपुर में तकनीशियन के 23 पद, वरिष्ठ तकनीशियन 11 पद, तकनीकी सहायक के 18 पद, जेई के 2 पद, स्टूडेंट एक्टिविटी एंड स्पोर्ट्स सहायक के 2 पद, लाइब्रेरी एवं सूचना सहायक के 2 पद, फार्मासिस्ट का 1 पद, कनिष्ठ सहायक के 7 पद, अधीक्षक के 5 पद भरे जाएंगे।
संस्थान ने कुल 71 पद भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। लेकिन इन आवेदनों को एक साल से अधिक का समय हो गया है। इसके चलते अब दोबारा से इन पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। -प्रो आरके दत्ता, कार्यकारी रजिस्ट्रार, एनआईटी हमीरपुर