फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nurses at Jogindernagar Hospital demonstrate dedication to duty on Karwa Chauth

Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ पर जोगिंद्रनगर अस्पताल में दिखी नर्सों की कर्तव्यनिष्ठा

Fri, 30 Oct 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। करवाचौथ के पावन पर्व पर जोगिंद्रनगर अस्पताल की स्टाफ नर्सों ने मरीजों की सेवा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने निर्जला व्रत रखते हुए भी अस्पताल में अपनी ड्यूटी निभाई। त्योहार के दिन भी उनके चेहरे पर मरीजों की सेवा का समर्पण स्पष्ट दिखा।
विज्ञापन

वीरवार को स्टाफ नर्स नीलम सैनी, नीरजा ठाकुर, पुष्पा ठाकुर और सोनिया ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न रोगी वार्डों में मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया। आपातकालीन सेवाओं के साथ महिला और पुरुष वार्डों की देखभाल की गई। दुर्घटनाओं में घायल लोगों को उपचार दिया गया। गायनी वार्ड में दाखिल महिलाओं की देखभाल और प्रसव संबंधी सेवाएं भी जारी रहीं। करवाचौथ जैसे विशेष पर्व पर भी अस्पताल में करीब 100 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। नर्सें सुबह से देर रात तक मरीजों की देखभाल में जुटी रहीं।
विज्ञापन

सेवा भाव का उदाहरण
स्टाफ नर्स नीलम सैनी ने कहा कि पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखने के साथ मरीजों की सेवा करना गर्व की बात है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक चौहान ने नर्सों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के अस्पतालों में स्टाफ नर्सों ने सेवाएं देकर मरीजों को राहत पहुंचाई। उनका समर्पण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed