फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accused in attack on mother-daughter with a sickle goes underground

Hamirpur (Himachal) News: दराट से मां-बेटी पर हमले का आरोपी भूमिगत

Fri, 30 Oct 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत खलारडू के लुकाणू बैहल में मां-बेटी पर दराट से हमला करने का आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। वीरवार को फोरेंसिक लैब की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच करने के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना सरकाघाट के अंतर्गत लुकाणू गांव में 28 अक्तूबर की शाम यह घटना हुई है। पुलिस को दिए बयान में मधु देवी ने बताया कि वह शाम करीब पांच बजे अपनी माता गायत्री देवी के साथ खेतों से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उनके रिश्तेदार राम लाल ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए बहसबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मधु देवी के अनुसार बहसबाजी के दौरान आरोपी ने अपने हाथ में लिए दराट से उनके सिर पर वार कर दिया। बेटी पर हमला होते देख जब गायत्री देवी उसे बचाने के लिए आगे आईं तो आरोपी ने उनके सिर और कंधे पर भी दराट से प्रहार किए। हमले में दोनों मां-बेटी घायल हो गईं और लहूलुहान अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को पहले नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed