{"_id":"6ae39294d1a6a6fb440ecfe7","slug":"government-should-soon-meet-the-demands-of-pensioners-chaudhary-hamirpur-hp-news-c-90-1-ssml1024-219626-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करे सरकार : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करे सरकार : चौधरी
विज्ञापन
मंडी। हिम-आंचल पेंशनर संघ बल्ह खंड इकाई ने पेंशन संशोधन के लंबित एरियर, संशोधित ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट के बकाया भुगतान के आदेश जल्द जारी करने की मांग उठाई है। वीरवार को डडौर में खंड प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पांच प्रतिशत महंगाई राहत के भुगतान संबंधी आदेश जारी करने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया गया।
बैठक में पेंशनरों ने उम्मीद जताई कि सरकार अन्य लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान में भी जल्द राहत देगी। उन्होंने कहा कि इन लाभों का लंबे समय से इंतजार कर रहे पेंशनरों को शीघ्र भुगतान किया जाना चाहिए।
खंड प्रधान मंगत राम चौधरी ने पेंशनरों से 31 अक्तूबर तक अपने जीवित प्रमाण पत्र संबंधित कोषागार कार्यालय में जमा करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर प्रमाण पत्र जमा करवाने से पेंशन संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
बैठक में गुरदास, मेघ सिंह चौधरी, गोवर्धन, भोला राम, शिव लाल, दशौंधी राम, टोडर राम, मस्त राम, श्याम सिंह, हीरा सिंह, लक्ष्मण दास, जय राम नायक, तेज सिंह चौधरी, पूर्ण चंद और खेम चंद ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।