फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT Hamirpur Recruitment: 10 posts of trainee librarian will be filled

NIT Hamirpur Recruitment: एनआईटी हमीरपुर में भरे जाएंगे प्रशिक्षु लाइब्रेरियन के 10 पद

Fri, 10 Nov 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Nov 2023 06:45 PM IST
सार

अभ्यर्थी के पास पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में डिग्री होना अनिवार्य है। उसके पास सूचना एवं प्रौद्योगिकी और लाइब्रेरी से संबंधित बेसिक ज्ञान होना जरूरी है।

विज्ञापन
NIT Hamirpur Recruitment: 10 posts of trainee librarian will be filled
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में प्रशिक्षु लाइब्रेरियन के 10 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी 26 नवंबर सांय साढ़े पांच बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में डिग्री होना अनिवार्य है। उसके पास सूचना एवं प्रौद्योगिकी और लाइब्रेरी से संबंधित बेसिक ज्ञान होना जरूरी है। लाइब्रेरियन को प्रतिमाह 9 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। अधिनियम के तहत पदों पर एक वर्ष की समयावधि के लिए सेवाएं ली जाएंगी।

विज्ञापन


प्रशिक्षु लाइब्रेरियन को सप्ताह में छह दिन सेवाएं देनी होंगी और बीच-बीच में दिन-या रात के समय शिफ्टों में सेवाएं ली जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियमित कर्मचारियों के पद पर दावा करने की अनुमति नहीं होगी और न ही आवास की सुविधा प्राप्त होगी। न ही नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर साप्ताहिक अवकाश के अलावा अन्य अवकाश की सुविधा मिलेगी। एनआईटी की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने बताया कि संस्थान में प्रशिक्षु लाइब्रेरियन के 10 पदों के लिए 26 नवंबर सांय साढ़े पांच बजे तक आवेदन भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed