फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NIT Hamirpur himachal student Nirav got annual salary package of 1.05 crores in multinational company amazon

बड़ी उपलब्धि: एनआईटी हमीरपुर के छात्र को बहुराष्ट्रीय कंपनी में मिला 1.05 करोड़ का सालाना पैकेज

Mon, 31 Jan 2022 09:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Jan 2022 09:29 PM IST
सार

बीटेक के अंतिम वर्ष कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के छात्र नीरव गनाटे को अमेजन लक्जमबर्ग ने ऑफ कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से 1.05 करोड़ रुपये के सालाना सैलरी पैकेज की पेशकश की है। कुल मिलाकर एनआईटी हमीरपुर के छह विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ एक करोड़ से अधिक के पैकेज हासिल करके गौरव हासिल किया है। 

विज्ञापन
NIT Hamirpur himachal student Nirav got annual salary package of 1.05 crores in multinational company amazon
एनआईटी हमीरपुर के छात्र नीरव गनाटे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एनआईटी हमीरपुर के विद्यार्थियों ने कोरोना महामारी के बावजूद बहुराष्ट्रीय कंपनियों में एक करोड़ से सवा करोड़ तक का पैकेज हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। बीटेक के अंतिम वर्ष कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के छात्र नीरव गनाटे को अमेजन लक्जमबर्ग ने ऑफ कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से 1.05 करोड़ रुपये के सालाना सैलरी पैकेज की पेशकश की है। कुल मिलाकर एनआईटी हमीरपुर के छह विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ एक करोड़ से अधिक के पैकेज हासिल करके गौरव हासिल किया है। नीरव गनाटे हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनोरा में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता सोलन जिले के धर्मपुर स्थित अस्पताल में वार्ड सिस्टर के पद पर तैनात हैं। संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने नीरव को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में आईटी सक्षम प्रौद्योगिकियों में प्रमुख जोर के साथ नौकरी क्षेत्र में बदलते रुझानों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न भूमिकाओं के लिए छात्रों को तैयार करना बड़ी चुनौती है। इस संबंध में एनआईटी हमीरपुर ने पाठ्यक्रम में सुधार और इसे विद्यार्थियों के लिए और अधिक लचीला बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस तरह की पहल से निश्चित रूप से आगामी बैचों के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट संबंधी गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। प्रो. अवस्थी ने कहा कि विभिन्न स्नातक,दोहरी डिग्री कार्यक्रमों के कुल 439  विद्यार्थियों  के साथ स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों का कुल प्लेसमेंट इंडेक्टस अभी तक लगभग 69 फीसदी तक पहुंच गया है। अब तक लगभग 100 कंपनियों ने अपना भर्ती अभियान ऑनलाइन मोड के माध्यम से चलाया है, जो कि एनआईटी हमीरपुर के पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


जानें एनआईटी हमीरपुर के बारें में
एनआईटी हमीरपुर देश के उन 31 एनआईटी में से एक है जो सात अगस्त 1986 को भारत व राज्य सरकार के एक संयुक्त व सहकारी उद्यम के तौर पर क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में अस्तित्व में आया।  स्थापना के समय सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रत्येक में 30 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ था। 26 जून 2002 को इसे डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में अपग्रेड किया गया। संस्थान का मिशन गुणवत्ता और मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला और विज्ञान के क्षेत्र में अकादमिक उत्कृष्टता प्राप्त करने का है। विद्यार्थियों को उच्च नैतिक मूल्यों के साथ जिम्मेदार नागरिक और सक्षम पेशेवर बनने के लिए प्रेरित करने के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर तकनीकी मानव संसाधन की अपेक्षाओं को पूरा करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 एनआईटी के इन विद्यार्थियों को भी मिल चुका है बड़ा पैकेज

जून 2019 में एनआईटी हमीरपुर के ही कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के दोहरी डिग्री बीटेक और एमटेक कार्यक्रम के छात्र परम सिंह की 1.20 करोड़ के सालाना पैकेज पर अमेरिका की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नियुक्ति हुई। 

सितंबर 2021 में एनआईटी हमीरपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग दोहरी डिग्री के 21 वर्षीय छात्र निशांत हाडा को सालाना 1.51 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्लेसमेंट पैकेज मिला। निशांत का चयन अमेरिका की वित्तीय कंपनी ब्लूमबर्ग के लिए हुआ।

अक्तूबर 2021 में एनआईटी हमीरपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की अंतिम वर्ष की छात्रा साभ्या सूद यूके में अमेजन कंपनी में 1.09 करोड़ के सालाना पैकेज पर नौकरी ऑफर किया। साभ्या सूद हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ की रहने वाली हैं।

नवंबर 2021 में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र प्रतीक भरत शर्मा को अमेजन बर्लिन से वार्षिक 1.12 करोड़ रुपये वेतन पैकेज के साथ ऑफ कैंपस प्लेसमेंट ऑफर मिला। प्रतीक भरत शर्मा हमीरपुर के रहने वाले हैं और उनकी माता सुमन लता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोल सप्पड़ जिला हमीरपुर में शिक्षिका हैं।  

दिसंबर 2021 में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के दो विद्यार्थियों विशाल श्रीवास्तव और निशित अत्री का अमेजन लंदन में क्रमश: 1.12-1.12 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर चयन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed