{"_id":"61f536429f2df039b01f5820","slug":"nit-hamirpur-director-prof-suryavanshi-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. सूर्यवंशी बोले- एनआईटी हमीरपुर को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे, रैंकिंग सुधारेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. सूर्यवंशी बोले- एनआईटी हमीरपुर को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे, रैंकिंग सुधारेंगे
Sun, 30 Jan 2022 01:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:42 PM IST
सार
शिक्षा मंत्रालय ने प्रो. सूर्यवंशी को एनआईटी हमीरपुर का निदेशक नियुक्त किया है। वह तीन फरवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने एनआईटी हमीरपुर को लेकर अपना विजन साफ कर दिया है।
विज्ञापन
प्रो. सूर्यावंशी होंगे एनआईटी हमीरपुर के निदेशक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर की खोई हुई पहचान को वापस दिलाने और संस्थान को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की जाएगी। व्यक्तिगत द्वेष-भावना से कोई काम नहीं होगा। अच्छे कार्यों की प्रशंसा और कमियों को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। यह बात एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने दूरभाष पर हुई विशेष बातचीत में कही। प्रो. सूर्यवंशी वर्तमान में विश्वेश्वरय्या राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान नागपुर, महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय ने प्रो. सूर्यवंशी को एनआईटी हमीरपुर का निदेशक नियुक्त किया है। वह तीन फरवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने एनआईटी हमीरपुर को लेकर अपना विजन साफ कर दिया है। एनआईटी हमीरपुर में वर्तमान में शिक्षकों के 90 से अधिक पद और गैर शिक्षकों के 71 पद खाली हैं। इस कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। संस्थान में पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को दूर करने को लेकर प्रो. सूर्यवंशी से हुई बातचीत के कुछ अंश इस प्रकार हैं-
विज्ञापन
प्रश्न : पूर्व निदेशक के बर्खास्त होने से एनआईटी की छवि खराब हुई, सुधार के लिए क्या करेंगे?
उत्तर: प्रो. विनोद यादव के निदेशक पद से बर्खास्त होने से संस्थान की छवि को जो नुकसान पहुंचा है, बेहतर काम करके उस नुकसान की भरपाई की जाएगी। नौकरी के दौरान जहां भी रहा हूं, छात्र हित और संस्थान हित के लिए काम किया है। शुरू से व्यक्तिगत स्वार्थ से दूर रहा हूं। एनआईटी हमीरपुर में पूर्व में जो कुछ भी हुआ, ऐसी चीजों की पुनरावृत्ति न हो, संस्थान हित के लिए कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता हुई तो वह लिए जाएंगे। संस्थान में स्वच्छ वातावरण स्थापित किया जाएगा। पूर्व निदेशक को किन कारणों से बर्खास्त किया जाएगा, कारणों का पता लगाकर गलतियों में सुधार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रश्न: संस्थान की रैकिंग 60 से 98 तक पहुंची, कैसे सुधारेंगे?
उत्तर: एनआईटी हमीरपुर की रैंकिंग किन कारणों से गिरी है, इस बारे में पता लगाकर कमियों को दूर करते हुए रैंकिंग में सुधार किया जाएगा। संस्थान की बेहतरी के लिए फैकल्टी मेंबर, डीन और एचओडी से मिलकर उचित निर्णय लिए जाएंगे। संस्थान की रैकिंग सुधारने के लिए कमियों को दूर किया जाएगा। बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षक और विद्यार्थी के बीच अच्छा संवाद और समन्वय स्थापित किया जाएगा। नई चीजों से अवगत करवाने के लिए फैकल्टी के लिए रिफ्रेशर कोर्स, शॉर्ट टर्म कोर्स, सेमिनार व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रश्न: डेढ़ सौ से अधिक खाली पद कब तक भरे जाएंगे?
उत्तर: संस्थान पहुंचने पर सभी विभागों में खाली पदों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। पता किया जाएगा कि कहीं कोई कोर्ट केस या स्टे आदि तो नहीं है। प्राथमिकता के आधार पर खाली पदों को भरा जाएगा।
प्रश्न: विद्यार्थियों की प्लेसमेंट के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?
उत्तर: एनआईटी हमीरपुर के प्लेसमेंट सेल से बातचीत कर विद्यार्थियों की अच्छी प्लेसमेंट किस तरह हो सकती है, इस बारे में उचित निर्णय लिए जाएंगे। उद्योगों पर आधारित पाठ्यक्रम के आधार पर विद्यार्थियों को ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में ऊंचे पैकेज के लिए कौन-कौन से कदए जाएं, इस बारे भी प्रयास किए जाएंगे।
प्रश्न: सेंटर फॉर एनर्जी एंड इनवायरनमेंट बंद है, इस पर क्या करेंगे?
उत्तर: बीओजी के निर्णयों के अनुसार एनआईटी हमीरपुर में सेंटर फॉर एनर्जी एंड इनवायरनमेंट को शुरू किया जाएगा। संबंधित विभाग में शिक्षकों की क्या स्थिति है और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिए जाएंगे। इसके अलावा डिजाइनिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स की पढ़ाई के बारे में भी प्रयास करेंगे।