फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nishad Kumar will reach home on September 3 after winning a silver medal in Tokyo Paralympics

टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर तीन सितंबर को घर पहुंचेंगे निषाद कुमार, होगा भव्य स्वागत

Thu, 02 Sep 2021 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Sep 2021 07:18 PM IST
सार

ऊना जिले के अंब उपमंडल के निषाद का घर पहुंचने पर धुसाड़ा से लेकर अंब तक सात जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। माता-पिता और बहन चैंपियन बेटे का घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। घर में जश्न का माहौल है। बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। 

विज्ञापन
Nishad Kumar will reach home on September 3 after winning a silver medal in Tokyo Paralympics
निषाद कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम चमकाने वाले हिमाचल प्रदेश के निषाद कुमार शुक्रवार को अपने घर पहुंचेंगे। ऊना जिले के अंब उपमंडल के निषाद का घर पहुंचने पर धुसाड़ा से लेकर अंब तक सात जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। माता-पिता और बहन चैंपियन बेटे का घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। घर में जश्न का माहौल है। बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। निषाद के स्वागत को लेकर गुरुवार को चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह ने मंडल भाजपा के साथ बैठक की।

विज्ञापन


इसमें टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने वाले निषाद कुमार के भव्य स्वागत की रणनीति बनाई गई। तीन सितंबर को निषाद का धुसाड़ा पहुंचने पर सुबह सवा 12 बजे भव्य स्वागत किया जाएगा। निषाद भैरां में 12 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेंगे। इसके बाद बडूही, चुरुडू, नंदपुर और कटोहड़ कलां होते हुए डेढ़ बजे अंब पहुंचेंगे। स्वागत समारोह में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, महामंत्री महेश मेहता, महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर, श्याम मन्हास, जयदेव खट्टा, नर्मदा जसवाल, रजनी मनकोटिया, शंभू गोस्वामी, संदीप शर्मा, रितेश पलियाल, प्रशांत शर्मा तथा संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें प्रदेश सरकार ने निषाद कुमार को पुरस्कार के तौर एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इससे पहले भी निषाद को पैरालंपिक की तैयारियों के लिए प्रदेश सरकार ने पांच लाख रुपये दिए थे। ऊना जिले के अंब उपमंडल के बदायूं निवासी निषाद ऐसा करने वाले पहले हिमाचली खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 2.06 मीटर ऊंची कूद लगाकर एशियन रिकॉर्ड बनाया था। बता दें कि निषाद के पिता रछपाल सिंह किसान हैं, जबकि माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। निषाद जब आठ साल के थे, तब चारा काटते समय मशीन में उनका हाथ कट गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे से कस्बे के सरकारी स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने लक्ष्य बना लिया था कि वह खेलों में भविष्य बनाएंगे। ऊंची कूद में उन्होंने सामान्य वर्ग में ही प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया था। वर्ष 2017 में माता-पिता से महज 2500 रुपये लेकर वह घर से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रशिक्षण लेने चले गए। उस समय पंचकूला की खेल नर्सरी बंद थी, लेकिन निषाद की लगन को देखते हुए कोच नसीम अहमद ने उन्हें कांप्लेक्स में ही खाली कमरा मुहैया करवाया और ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी। निषाद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।

कोच ने अपनी तरफ से प्रतिमाह 3000 रुपये और अपने दोस्तों की ओर से 7000 रुपये का इंतजाम किया, ताकि उनकी खुराक और तैयारी में कोई कमी न रहे। निषाद ने 2019 से नेशनल कैंप में बंगलूरू में कोच सत्यनारायण की देखरेख में कोचिंग शुरू की। पैरा एथलेटिक में 2.06 मीटर की ऊंची कूद के साथ उनका नेशनल रिकॉर्ड है। 2019 में दुबई में पैरा वर्ल्ड ग्रैंड सिक्स प्रतियोगिता, जिसमें 152 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था, वहां निशाद ने कांस्य जीतकर देश का नाम रोशन किया था। दुबई में ही 2021 में नया एशियन रिकॉर्ड बनाया। तब निषाद ने भारत को सिल्वर मेडल के साथ पैरालंपिक में विक्ट्री पोडियम तक पहुंचा दिया। पैरालंपिक में निषाद और अमरीका के डेलेस वाईस ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। 
 

मैहतपुर से लेकर बदाऊं तक होगा निषाद का जोरदार स्वागत

टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के बाद पहली बार घर पहुंच रहे निषाद का हिमाचल-पंजाब की सीमा पर भव्य स्वागत किया जाएगा। मैहतपुर से लेकर अंब तक जगह-जगह उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं, निषाद के परिजनों ने स्थानीय ठाकुरद्वारा में पूजा का कार्यक्रम भी रखा है।  शुक्रवार को निषाद कुमार अपने घर बदाऊं पहुंच रहे हैं। निषाद वीरवार रात आठ बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार मैहतपुर पहुंचेंगे। मैहतपुर बॉर्डर पर निषाद के पिता रछपाल सिंह, माता पुष्पा देवी और बहन रमा देवी के साथ भारी संख्या में लोग उनका स्वागत करेंगे।

मैहतपुर में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती निषाद का स्वागत करेंगे। इसके पश्चात स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंदिरा गांधी स्टेडियम के बाहर निषाद को सम्मानित करेगी। डीसी ऑफिस के बाहर और झलेड़ा में भी उन्हें सम्मानत करने का कार्यक्रम है। उपमंडल अंब के बॉर्डर धुसाड़ा में हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा अपने गृह क्षेत्र में निषाद का स्वागत करेंगे। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम खंड विकास कार्यालय अंब के प्रांगण में रखा गया है। इसके बाद निषाद कुमार अपने घर बदाऊं पहुंचेंगे। यहां पिता रछपाल सिंह, माता पुष्पा देवी और बहन रमा सहित रिश्तेदार, ग्रामीण अपने बेटे का स्वागत करेंगे। स्थानीय पंचायत प्रधान पंकज कौंडल ने बताया कि निषाद के परिजनों ने स्थानीय ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजा का कार्यक्रम रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed