फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nirmand landslide: The funeral pyres of five members of a family were burnt together, every eye became moist

Nirmand Landslide: शमारनी में एक साथ जलीं परिवार के पांच सदस्यों की चिताएं, हर आंख हुई नम

Wed, 10 Sep 2025 05:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Sep 2025 05:13 PM IST
सार

 कुल्लू जिले के निरमंड खंड की घाटू पंचायत के शमारनी गांव में सोमवार देर रात को पेश आए दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Nirmand landslide: The funeral pyres of five members of a family were burnt together, every eye became moist
शमारनी में एक साथ जलीं परिवार के पांच सदस्यों की चिताएं - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड खंड की घाटू पंचायत के शमारनी गांव में सोमवार देर रात को पेश आए दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। हादसे को लेकर ग्रामीण गमगीन हैं। सोमवार शाम तक जो गांव बच्चों की किलकारियाें से गूंज रहा था, आज उस गांव में सन्नाटा है। वहीं, लोग आपदाग्रस्त शमारनी गांव में जाने से भी सहम रहे हैं। 

विज्ञापन

बुधवार को गांव के पास शमानी खड्ड में आपदा पीड़ित अभागे शिव राम के परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ चिताएं जलीं। शिव राम के बेटे श्याम लाल ने सभी को मुखाग्नि दी। कल-कल बहती शमानी नदी शमारनी गांव में पेश आई घटना के कभी न भुलाए जाने वाले इस काले अध्याय की गवाह बनी। एक साथ पांच चिताएं जलते देख लोग गम में डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मंजर देखकर सभी की आंखें छलक पड़ीं। छोटे-छोटे दो बच्चे के शवों को देखकर ग्रामीण अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाए और उनकी आंखाें से आंसुओं की धारा बहती रही। सोमवार रात 1:30 बजे को शमारनी गांव में पहाड़ी पर भूस्खलन होने से हजाराें टन मलबा एक घर पर गिर गया।

विज्ञापन

इस घर के अंदर शिवराम और उसके भाई धर्मदास के सो रहे परिवार के आठ सदस्य दब गए थे। इसमें शिवराम, धर्मदास और उसकी पत्नी तो जिंदा बच गए, लेकिन शिवराम की पत्नी, बेटा, बहू, पोता और पोती को काल ने अपना ग्रास बना लिया। बुधवार को घायल शिवराम अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने पहुंचा।

घाटू पंचायत के प्रधान भोगा राम ने बताया कि भूस्खलन में अपने परिवार के अलावा अपने घर खो चुके शिवराम और उसके भाई धर्मदास को फिलहाल पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया गया है। भूस्खलन के बाद गांव के मोती राम, कर्मदास और एक अन्य के मकानों को संभावित खतरे को देखते हुए उन्हें भी सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट होने को कह दिया था। उन्हाेंने अपने स्तर पर ही ठहरने का इंतजाम कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed