फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nirmala's home and family were destroyed in a few seconds

Shimla News: चंद सेकंड में उजड़ गया निर्मला का घर-परिवार

Mon, 01 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nirmala's home and family were destroyed in a few seconds
जोट में भूस्खलन की घटना से गांव गमगीन
विज्ञापन

अकेली रह गई निर्मला, नहीं थम रहे आंसू

बीआर चौहान
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील के जोट गांव में भूस्खलन की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में निर्मला ने न सिर्फ अपना परिवार खो दिया बल्कि घर भी तबाह हो गया। देर रात चंद सेकंड के भीतर ही निर्मला के सामने उसका हंसता खेलता घर-परिवार तबाह हो गया।

गांव के लोग निर्मला को हौसला बंधा रहे हैं लेकिन निर्मला के आंसू नहीं थम रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार निर्मला का पति वीरेंद्र खेतीबाड़ी और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। छह साल की बेटी के साथ दोनों बहुत खुश थे। रविवार रात भी सभी ने एकसाथ खाना खाया और सो गए लेकिन देर रात अचानक बारिश आफत बनकर टूट गई। एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, मेडिकल की टीमें पैदल ही 15 किलोमीटर चलकर सुबह के समय मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों की मदद से बाप-बेटी के शव बाहर निकाले गए। मेडिकल टीम ने वीरेंद्र और दिव्यांशी का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया। इसके बाद इनके शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक वीरेंद्र के मकान से थोड़ी दूरी पर उनके बड़े भाई रामकृष्ण का परिवार रहता है।
विज्ञापन


एसडीएम ग्रामीण मंजीत शर्मा ने वीरेंद्र की पत्नी निर्मला को एक लाख रुपये की फौरी राहत प्रदान की। इसके अतिरिक्त मकान बनाने के लिए सहायता और चार-चार लाख की मुआवजा राशि जल्द जारी की जाएगी। इस राहत कार्य में डीएसपी एसडीआरएफ गुलशन नेगी, एसएचओ ढली विरोचन नेगी, कंपनी कमांडर होम गार्ड दिनेश ठाकुर, वन रेंज अधिकारी संजीव मेहता, बलोग पंचायत केे प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, जनेडघाट के प्रधान स्वरूप ठाकुर के अतिरिक्त राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article