फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nine year old girl raped in Rampur area, accused absconding

Shimla: रामपुर क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Tue, 15 Oct 2024 01:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Oct 2024 01:52 PM IST
सार

शिमला जिले के तहत पुलिस थाना रामपुर के तहत नाै वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Nine year old girl raped in Rampur area, accused absconding
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के तहत पुलिस थाना रामपुर के तहत नाै वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल का परिवार रचोली पंचायत में किसी व्यक्ति के मकान में रह रहा है। साथ ही रिश्तेदार का परिवार भी रहता है। 12 अक्तूबर की रात करीब 11: 00 बजे जब पीड़ित के रिश्तेदार का परिवार कमरे में था तो उन्हें सेब के बगीचे से बच्चे के चीखने की आवाज सुनाई दी। जब माैके पर पहुंचे तो एक स्थानीय व्यक्ति कमरे में बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था।

विज्ञापन


पड़ोसियों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।  वारदात के बाद पीड़ित सहमी हुई है।  डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed