फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Night bus service in shimla.

हैप्पी होली: शहर के लोगों को नाइट बस सर्विस की सौगात

Fri, 06 Mar 2015 02:44 AM IST
Updated Fri, 06 Mar 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
Night bus service in shimla.

एचआरटीसी ने शहर के लोगों को होली की बड़ी सौगात दी है। सोमवार से शहर में नाइट बसें दौड़ेंगी। लगभग पूरे शहर को कनेक्ट किया गया है। शुरूआत में तीन बसें चलेंगी। रिस्पांस अच्छा रहा तो रूट बढ़ भी सकते हैं। आईएसबीटी से सर्कुलर रोड, ढली और मैहली रूटों पर पूरी रात बसें चलाई जाएंगी। रात के समय आवाजाही के लिए शहर के लोगों को अब न तो टैक्सी वालों के हाथों लूटना होगा और न ही जान खतरे में डाल कर पैदल सफर करना होगा।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में पहली बार एचआरटीसी प्रबंधन नाइट बस सर्विस शुरू करने जा रहा है। जेएनएनयूआरएम-2 के तहत शहर को मिली नई मिडी बसें पूरी रात शहर की सड़कों पर चलेंगी। रात के समय एक घंटे के अंतराल में लोगों को शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए बसें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि ट्रायल के तौर पर सोमवार से 15 दिनों के लिए तीन बसें पूरी रात आईएसबीटी-सर्कुलर रोड, ढली और मैहली रूटों पर चलेंगी। नाइट बस सर्विस को अच्छा रिस्पांस मिलने पर इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यदि रिस्पांस अच्छा नहीं मिलता त्रो भी देर रात 12 बजे तक और सुबह 4 बजे से बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से शुरू होगी सर्विस : डा. बत्ता

राजधानी में सोमवार से नाइट बस सर्विस शुरू करने का फैसला लिया गया है। नाइट सर्विस के तौर सर्कुुलर रोड पर तीन बसें चलेंगी। बसें आईजीएमसी को भी कनेक्टिविटी देंगी। अच्छा रिस्पांस मिला तो नाइट बसों के रूट बढ़ाए जाएंगे।
- डा. आरएन बत्ता, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी

आईजीएमसी गेट तक कनेक्टिविटी देंगी नाइट बसें
सर्कुलर रोड पर चलने वाली एचआरटीसी की नाइट बस सर्विस इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के गेट तक कनेक्टिविटी देंगी। हर एक घंटे बाद आईएसबीटी से ओल्ड बस स्टैंड होेते हुए नाइट बस आईजीएमसी गेट पर पहुंचेगी। एचआरटीसी की इस पहल से आईजीएमसी आने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रात के समय लोग टैक्सी वालों के हाथों लूटने से बचेंगे।

नाइट कंट्रोल रूम से रहेगी बसों पर नजर

Night bus service in shimla.

टूटीकंडी आईएसबीटी स्थित एचआरटीसी के कंट्रोल रूम को नाइट बस सर्विस के लिए बतौर नाइट कंट्रोल रूम इस्तेमाल किया जाएगा। बस किस रूट पर कितने बजे रवाना हुई, बस में कितनी सवारियां बैठी इसका पूरा रिकार्ड कंट्रोल रूम इंचार्ज के पास रहेगा।

कहां पहुंची बस, बताएगा टोल फ्री नंबर-
नाइट बस सर्विस की लोकेशन जानना भी लोगों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है। एचआरटीसी के टोल फ्री नंबर 12666 पर फोन कर लोग बस की लोकेशन का पता कर सकेंगे। बस आईएसबीटी से कितने बजे किस रूट पर रवाना हुई है इसकी पूरी जानकारी टोल फ्री नंबर पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

बाहरी क्षेत्रों से पहुंचने वालों के लिए बड़ी राहत-
बाहरी क्षेत्रों से रात के समय शिमला पहुंचने वाले लोगों को नाइट बस सर्विस से सबसे अधिक लाभ होगा। अभी तक बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को टूटीकंडी आईएसबीटी से शहर के उपनगरों के लिए बसें नहीं मिलती थीं। लोगों को बाहरी क्षेत्रों से शिमला पहुंचने के लिए कम किराया खर्च करना पड़ता था और आईएसबीटी से उपनगरों तक पहुंचने के लिए टैक्सी पर अधिक खर्च होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed