फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NHAI will pay rent to the affected people living on rent

Shimla News: किराये में रहने वाले प्रभावितों को एनएचएआई देगा किराया

Mon, 07 Jul 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
NHAI will pay rent to the affected people living on rent
गावर कंपनी के कार्यालय और प्राधिकरण के कार्यालय में करें आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कालका-शिमला फोरलेन के तहत कैथलीघाट से ढली तक चल रहे निर्माण कार्य के कारण प्रभावित परिवारों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) किराया देगा। फोरलेन निर्माण कार्य के चलते जिला शिमला में कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इस कारण लोगों को अपने घर छोड़कर किराये के कमरों में रहना पड़ रहा है।
ऐसे प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए प्राधिकरण ने किराया सहायता देने का निर्णय लिया है। साथ ही, प्राधिकरण इन परिवारों को उनके घर के आसपास ही किराये का मकान उपलब्ध करवाने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन

एनएचएआई ने यह भी आश्वासन दिया है कि कैथलीघाट से ढली तक जितने भी घर निर्माण कार्य के कारण खतरे में आए हैं, उन्हें सुरक्षित करने के लिए पक्के डंगों (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण किया जाएगा। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य में सहयोग करें। एनएचएआई ने कहा है कि वह भी लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित परिवार को मकान का दिया किराया
भट्ठाकुफर के माठु काॅलोनी में पिछले दिनों में बहुमंजिला मकान ढह गया था। इस वजह से भवन मालिक रंजना वर्मा बेघर हो गई थीं। प्राधिकरण ने उन्हें घर का सामान खरीदकर दिया। साथ ही भट्ठाकुफर में ही किराये का मकान भी दिलाया है। इस मकान का किराया एनएचएआई ही वहन करेगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आनंद कुमार दहिया ने बताया कि फोरलेन के प्रभावित परिवारों को प्राधिकरण अस्थाई रूप से मकान लेने के लिए किराया देगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि एनएचएआई प्रभावितों की हरसंभव मदद करेगा। इसके लिए लोग एनएचएआई के कार्यालय में आवेदनपत्र लिखकर जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed