फोरलेन निर्माण में मनमाने तरीके से पहाड़ काटे तो कसेगा शिकंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने राज्य में मनमाने तरीके से फोरलेन का निर्माण करने वाली कंपनियों पर शिकंजा कस दिया है। फोरलेन निर्माण से जुड़ी कंपनियों को प्राधिक रण ने साफ शब्दों में निर्देश दिए हैं कि अब फोरलेन निर्माण तय दायरे में रहकर ही किया जाए।
अगर निर्धारित दायरे से बाहर जाकर काम किया गया तो कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मानसून के दौरान भारी बारिश के दौरान राज्य में जिन स्थानों पर फोर लेन के काम शुरू किया गया है, वहां अधिकांश इलाकों में काफी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही भी कई बार प्रभावित होती रही।
फोरलेन निर्माण के दौरान हो रही खुदाई के कारण भी मार्ग बार-बार बाधित होते रहे। इसके बाद से कंपनियों पर आरोप लगाए जा रहे थे कि फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनियां पहाड़ों में जरूरत से ज्यादा ऊंचाई तक खुदाई कर रही हैं। कंपनी अपना फायदा देखते हुए फोरलेन के लिए ज्यादा ऊंचाई तक पहाड़ों की कटिंग गलत तरीके से करती रही है। इस कारण पहाड़ दरक रहे हैं।
फोरलेन निर्माण को लेकर आ रही लोगों से शिकायतों पर एनएचएआई ने संज्ञान लिया है। एचएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी जीएस सांगा ने बताया कि कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि फोरलेन के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार ही पहाड़ों में कटिंग की जाए और निर्माण के दौरान वाहनों की आवाजाही ज्यादा देर तक न रोकें।