फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nh 305 closed for two days in kinnaur himachal

हिमाचल: एनएच 305 पर दो दिन थमे रहेंगे वाहनों के पहिये

Thu, 06 Jun 2019 08:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jun 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
nh 305 closed for two days in kinnaur himachal
- फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय कुल्लू से लुहरी, आनी, रामपुर और शिमला को जोड़ने वाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-305 कारशा में पहाड़ी दरकने से बाधित हो गया है। अब एनएच प्राधिकरण की सलाह पर प्रशासन ने एनएच को एहतियातन आगामी दो दिनों तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


 ऐसे में एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप होने से हजारों लोगों को आगामी दो दिन तक परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। बुधवार देर शाम को कारशा में पहाड़ी दरकी और यातायात ठप हो गया है।
विज्ञापन


एनएच पर यातायात ठप होने से लोगों को 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। वहीं लोगों को अतिरिक्त किराया देकर सफर करना पड़ेगा। गौरतलब है कि अभी हाल ही एनएच विस्तारीकरण का कार्य शुरू हुआ था, जिसके चलते एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनी से लुहरी के लिए वैकल्पिक मार्ग

nh 305 closed for two days in kinnaur himachal

अब मार्ग पर बीते कई दिनों से पत्थरों के गिरने का सिलसिला चल रहा है, जिस कारण वाहनों की आवाजाही खतरे की जद में है। वहीं एसडीएम आनी चेत सिंह ने एनएच प्राधिकरण की सलाह पर एनएच को एहतियातन आगामी दो दिनों तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

अब आनी से लुहरी जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग वाया लुहरी, शुश तिहणी से चलाने के निर्देश भी दिए हैं।  उधर, एनएच प्राधिकरण उपमंडल आनी के एसडीओ सुनील गुप्ता ने बताया कि एनएच-305 पर कारशा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है।

ऐसे में बाधित मार्ग बहाल करना जोखिम भरा बना हुआ है। ऐहतियातन मार्ग को फिलहाल दो दिनों तक पूर्णतया बंद किया गया है। खतरा टलते ही मार्ग को जल्द बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed