राजधानी शिमला को निचले हिमाचल से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 205 घणाहट्टी के समीप घंडल में धंसने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी ठप रहा। इस मार्ग से शिमला आने-जाने वाले हजारों लोगों को परेशान होना पड़ा। वाहन चालकों को 15 किलोमीटर तक अतिरिक्त सफर करना पड़ा। मंगलवार को प्रदेश भर में 14 छोटी-बड़ी सड़कें ठप रही। 16 कच्चे मकान और 17 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। बुधवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 20 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। नेशनल हाईवे बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्ग पर मंगलवार को पूरे दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य सड़क बंद होने के बाद शिमला से मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा की ओर जाने वाले वाहन वाया नालहट्टी रवाना हो रहे हैं।
हिमाचल में मौसम: नेशनल हाईवे धंसने के बाद यातायात ठप, निचले हिमाचल से सड़क संपर्क कटा, हजारों लोग परेशान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन