{"_id":"5e31b8848ebc3e4b593b8872","slug":"ngt-ordered-to-stop-soap-production-in-company-at-baddi-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी ने साबुन निर्माता कंपनी को दिए उत्पादन बंद करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी ने साबुन निर्माता कंपनी को दिए उत्पादन बंद करने के आदेश
Wed, 29 Jan 2020 10:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(एनजीटी) ने हिमाचल के बद्दी स्थित साबुन निर्माता कंपनी का उत्पादन बंद करने के आदेश सुनाए हैं। एनजीटी ने यह आदेश बीबीएन प्रदूषण नियंत्रण समिति की शिकायत के आधार पर सुनाए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कंपनी ने गांव बगबानिया, मानपुरा बद्दी जिला सोलन में जमकर प्रदूषण फैलाया है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कंपनी पर पानी और हवा में प्रदूषण फैलने के आरोप हैं। इस मामले में 27 जनवरी को दिल्ली एनजीटी कोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
इसमें सरकार को एक माह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। वहीं शिकायतकर्ता को भी सर्विस की एक कॉपी पीसीबी व सरकार को सौंपने के लिए कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई अब सात अप्रैल को होगी। मामले की पुष्टि चेयरपर्सन आदर्श कुमार गोयल ने की है।
विज्ञापन