फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   newly weds bride dies in road accident at kangra

चार दिन पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता को मिली ऐसी मौत कि रूह कांप जाए

Sun, 19 Nov 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा) Updated Sun, 19 Nov 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
newly weds bride dies in road accident at kangra

नवविवाहित दंपति बाइक पर जा रहा था। शादी को महज चार दिन हुए थे। नई नवेली दुल्हन को ऐसी मौत मिली कि रूह कांप जाए। हिमाचल के कांगड़ा जिले के इंदौरा के बैरियर चौक पर नवविवाहित दंपति की बाइक एक स्कूल बस की चपेट में आने से नई नवेली दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि दंपति की महज चार दिन पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक अलका कुमारी (21) अपने पति सुनील कुमार (25) निवासी घोड़न के साथ शनिवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर इंदौरा कॉलेज में पेपर देने जा रही थी। इंदौरा के बैरियर चौक पर पहुंचने पर अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई। 
विज्ञापन


इसके बाद मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी अलका निजी स्कूल बस के पिछले टायर तले कुचली गई, जबकि पति सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही इंदौरा पुलिस थाना के एएसआई संतोष कुमार टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल युवक को पठानकोट अस्पताल पहुंचाया। 

नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने स्कूल बस चालक को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

डोली विदा होने के चार दिन बाद उठ गई अर्थी

newly weds bride dies in road accident at kangra

बाइक हादसे का शिकार बने नव दंपति की शादी 14 नवंबर को हुई थी। चंद रोज पहले दुल्हन बनी अलका के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि इस दर्दनाक हादसे से नव दंपति का दांपत्य जीवन आरंभ होने पहले ही खत्म हो गया।

जिस घर में चंद रोज पहले वह बहू बनकर आई थी, वहां से उसकी अर्थी ले जानी पड़ी। जहां चार दिन पहले शादी की खुशी थी, वहां मातम पसर गया। उधर, अपनी बेटी को चार दिन पहले ही विदा करने वाले मां-बाप और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका अलका राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में पढ़ती थी और पेपर देने के लिए बाइक पर पति सहित आई थी। पेपर देने से पहले वह पेन खरीदने के लिए पति संग बाइक पर एक दुकान पर जा रही थी, लेकिन कॉलेज से चंद कदमों की दूरी पर ही मौत ने उसे अपने क्रूर पंजों में जकड़ लिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई

बैरियर चौक में अवैध कब्जों ने बढ़ाए हादसे

newly weds bride dies in road accident at kangra

बैरियर चौक में अवैध कब्जों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिसकी बलि शनिवार को एक नवविवाहिता चढ़ गई। चौक पर कई लोगों ने अवैध कब्जे कर खोखे बना रखे हैं। चौक पर अवैध कब्जों से इतनी भीड़ रहती है कि हर समय हादसे का खतरा रहता है।

प्रशासन ने आज तक इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते अवैध कब्जाधारी बीच सड़क तक आ पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि बैरियर चौक पर चल रहे शराब के अहातों में आने वाले शराबी दिन के समय ही अपने वाहन बीच सड़क पर खड़ा कर कानून को ठेंगा दिखाते हुए उत्पात मचाते हैं।

चौक से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा न कसने पर बैरियर चौक हादसों का स्थल बनता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed