फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Newly-elected MLAs Oath in himachal pradesh vidhan sabha shimla

विधानसभा में शपथ: कांग्रेस के आज से 22 विधायक, भाजपा के होंगे 43

Mon, 08 Nov 2021 02:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Nov 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Newly-elected MLAs Oath in himachal pradesh vidhan sabha shimla
हिमाचल विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में आधिकारिक रूप से कांग्रेस के 22 विधायक हो जाएंगे। कांग्रेस के तीन नए विधायक सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में शपथ लेंगे। यह शपथ इन्हें विधानसभा अध्यक्ष दिलाएंगे। कांग्रेस के दो और भाजपा के एक विधायक के देहांत के बाद खाली हुई सीटों पर ये विधायक चुनकर आए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 21 विधायक चुने गए थे। अब इस विधायक दल में एक और का इजाफा हो गया है।

विज्ञापन


इसी के साथ प्रदेश विधानसभा में भी भाजपा के विधायकों की संख्या 43 हो जाएगी। इससे पूर्व प्रदेश भाजपा के 44 विधायक थे। जुब्बल-कोटखाई में नरेंद्र बरागटा भाजपा के विधायक थे, जिनका देहांत होने के बाद उपचुनाव हुए। यहां से रोहित ठाकुर कांग्रेस के विधायक बने हैं। अर्की से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और फतेहपुर से पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के देहांत के बाद सीटें रिक्त हुई थीं। अब अर्की से संजय अवस्थी और फतेहपुर से सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी पठानिया विधायक बने हैं। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस दोबारा जीती है। अब प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 43, कांग्रेस के 22, दो निर्दलीय और एक माकपा विधायक होंगे। 
विज्ञापन


नए सिरे से बनेगा विधायकों का सिटिंग प्लान 
नए विधायकों के हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आने के बाद विधायकों का सिटिंग प्लान एक बार फिर नए सिरे से बनेगा। यह सिटिंग प्लान अब शीत सत्र में ही तय होगा। शीतकालीन सत्र का आयोजन धर्मशाला में होता है। पिछली बार कोविड के फैलने की वजह से इस सत्र को नहीं करवाया जा सका था। अगर इस बार सत्र धर्मशाला में होता है तो वहीं नए विधायकों का सदन में सिटिंग प्लान तय होगा। पहली बार उपचुनाव के बाद एक साथ तीन नए विधायक सदन में आएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निहोत्री संख्या बल से भी होंगे विपक्ष के नेता 
कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री अब संख्या बल से भी विपक्ष के नेता होंगे। इससे पूर्व यह दर्जा सरकार की सिफारिश पर मिला था। सरकार के प्रतिनिधि भी बार-बार इस बात को दोहराते रहते थे कि अग्निहोत्री को यह दर्जा सरकार ने दिलाया है। वहां संख्या बल 22 होना चाहिए था, जो अब हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed