फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Newborn body found in water box in toilet of Zonal Hospital of Mandi

हिमाचल में मानवता शर्मसार: मंडी के जोनल अस्पताल के शौचालय में पानी के डब्बे में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी

Mon, 02 May 2022 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 May 2022 11:52 AM IST
सार

मंडी के जोनल अस्पताल के शौचालय में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
 

विज्ञापन
Newborn body found in water box in toilet of Zonal Hospital of Mandi
नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जोनल अस्पताल मंडी में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह करीब सात बजे अस्पताल के शौचालय में पानी से भरे डिब्बे में एक नवजात (लड़के) का शव बरामद हुआ है। फर्श पर खून के धब्बे भी मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नवजात का शव कब्जे में लेकर नेरचौक मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को अंदेशा है कि अस्पताल के आसपास किसी नाबालिग का प्रसव करवाकर बच्चे को शौचालय में पानी से भरे डिब्बे में फेंक दिया है। जांच की जा रही है कि नवजात की मौत पानी के डिब्बे में डूबकर हुई है या उसे मारकर डिब्बे में ठूंसा गया है। अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला गया है। इसमें दो संदिग्ध महिलाएं और एक नाबालिग दिख रही हैं। संदिग्धों को सत्यापित करने में पुलिस जुट गई है। पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। बता दें कि जोनल अस्पताल मंडी में पालना केंद्र भी है, जहां अनचाहे नवजात को छोड़ने की व्यवस्था की गई है, ताकि उसे नि:संतान दंपती गोद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed